
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- भाग्योदय फाउंडेशन के अध्यक्ष आचार्य राम महेश मिश्र की उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से लखनऊ राजभवन में शिष्टाचार भेंट हुई। उन्होंने बताया कि राजभवन स्थित कार्यालय में गवर्नर साहिबा से मिलना बड़ा सुखद था। भाग्योदय प्रमुख ने समाज जागरण को बताया कि राज्यपाल से प्रदेश/देश की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त मुख्य विसंगतियों को दूर करने समेत राष्ट्र निर्माण के विभिन्न मुद्दों पर वार्ता का सुअवसर मिला। श्री मिश्र ने राज्यपाल को भाग्योदय फाउंडेशन की सद्यप्रकाशित पॉकेट बुक “समग्र व्यक्तित्व निर्माण एवं सफल जीवन के 108 महत्वपूर्ण सूत्र” की प्रति भी भेंट की।
इस अवसर पर दून इंटरनेशनल स्कूल शाहजहांपुर के निदेशक डॉ. जसमीत साहनी तथा भाग्योदय फाउंडेशन की सहगामी संस्था किशन शान्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. हरीश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।





More Stories
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर