हरियाणा- JK चुनावी रिजल्ट पर राहुल गांधी पहला बयान, जानें क्या कहा?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा- JK चुनावी रिजल्ट पर राहुल गांधी पहला बयान, जानें क्या कहा?

मानसी शर्मा /- हरियाणा के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के साथ ही कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। हरियाणा की हार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। चुनाव नतीजों के बाद से ही राहुल गांधी गायब थे। ना उनका कोई बयान सामने आया था और ना ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया था। हरियाणा में रिजल्ट के करीब 24घंटे बाद अब राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर पहला रिएक्शन दिया है। आज उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए हरियाणा के नतीजों को अप्रत्याशित बताया और कहा कि वह हक, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सच्चाई के संघर्ष को जारी रखेंगे।

राहुल गांधी का कहना है कि वे हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने नतीजों के लिए तंत्र के दुरुपयोग वाले नैरेटिव को भी दोहराया है। उन्होंने कहा कि अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही जो शिकायतें आ रही है, उसे वो चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे।

कई विधानसभा सीटों से आ रही शिकायतें- राहुल

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर सबसे पहले जम्मू कश्मीर के बारे में लिखा, ”जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया – प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है।” इसके बाद उन्होंने हरियाणा की जीत के बारे में लिखा, ”हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद। हक़ का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।”

जीतते-जीतते हारी कांग्रेस

हरियाणा में वोटिंग के बाद नतीजों से पहले यह लग रहा था कि कांग्रेस चुनाव जीत रही है। लेकिन जब रिजल्ट आए तो एकदम उल्टा हुआ। कांग्रेस चुनाव हार गई। माना जा रहा है कि कांग्रेस की हार के पीछे प्रमुख वजह है पार्टी के अंदर गुटबाजी। वहीं सीट बंटवारे में गड़बड़ी भी एक वजह रही। कांग्रेस के कास्ट फैक्टर कैलकुलेशन में हुई गलती को भी हार की वजह माना जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox