
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने महिला से मोबाइल लूटने वाले एक बदमाश को न्यू रोशन विहार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम रवि उर्फ रोहित उर्फ गंजा है जो नजफगढ़ के रोशन विहार का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से महिला से लूटा हुआ एक मोबाइल बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही लूटपाट करने का एक मामला दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 27 जून को नजफगढ़ की रहने वाली एक महिला ने नजफगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह अपने घर के बाहर खड़ी होकर फोन पर किसी से बात कर रही थी तो अचानक से बाइक पर पीछे से एक अनजान युवक आया और उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गया। मामले की छानबीन के लिए एसीपी रिछपाल सिंह और एसएचओ अजय कुमार की देखरेख में एएसआई सुभाष सिंह, हेड कांस्टेबल हवा सिंह, सुमित, जोगिन्दर और महिला हेड कांस्टेबल कविता श्योराण की टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी का पता लगाया तभी पुलिस को सूचना मिली की इस वारदात का आरोपी नजफगढ़ के न्यू रोशन विहार में मौजूद है। पुलिस ने न्यू रोशन विहार में ट्रैप लगाकर इस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में इस बदमाश ने बताया की उसे महंगे मोबाइल रखने का शौक है जिसके चलते वह सिर्फ इलाके में उन लोगो को अपना शिकार बनाता था जिसके पास महंगा मोबाइल होता था। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास