
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले की जेलबेल सेल ने चोरी की संपत्ति रखने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को नजफगढ़ की नंगली डेयरी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम मोहम्मद अली है जो नंगली डेयरी का रहने वाला है। इसके ऊपर पहले से ही 5 आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपी के खिलाफ साल 2020 में जनकपुरी थाने में चोरी की संपत्ति रखने का एक मामला दर्ज हुआ था जिसके चलते यह पुलिस की गिरफ़्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर रह रहा था। द्वारका कोर्ट की जज भारती बेनीवाल द्वारा इसे साल 2023 में भगौड़ा भी घोषित किया गया था।
द्वारका जिले के ड-सीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की उक्त आरोपी नजफगढ़ की नंगली डेयरी में अपने परिजनों से मिलने आने वाला है। इसे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर मंजीत की देखरेख में हेड कांस्टेबल दिनेशचंद और कांस्टेबल अंकुर की टीम बनाई गई। पुलिस ने नंगली डेयरी में छापा मारकर इस आरोपी को उस वक्त गिरफ्तार किया जब यह वहां पर अपने परिजनों से मिलने आया हुआ था। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, जानें
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार