
नई दिल्ली/नजफगढ़/उमा सक्सेना/- नजफगढ़ जोन स्थित एमसीडी कार्यालय में वार्ड कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में डिप्टी कमिश्नर सुमित सहित सभी वार्ड पार्षदों, विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों (एचओडी) और संबंधित कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान जोन के अंतर्गत आने वाले इलाकों की साफ-सफाई व्यवस्था, चल रहे विकास कार्यों की स्थिति, अधूरी परियोजनाओं और स्थानीय लोगों द्वारा उठाई जा रही समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने कूड़ा निस्तारण, सीवर व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, जलभराव, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर विभागवार रिपोर्ट प्रस्तुत की। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याएं रखते हुए समाधान में तेजी लाने पर जोर दिया। साथ ही निगम की विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर भी मंथन किया गया और तय किया गया कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।


अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि भविष्य में कार्यों के निष्पादन में बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही कायम रखी जाएगी। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि जनहित सर्वोपरि है और हर विभाग को मिलकर काम करना होगा, जिससे वार्ड के प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं समय पर पहुंच सकें। जनसेवा, विकास और सुशासन के लक्ष्य के साथ नगर निगम द्वारा निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी