नजफगढ़ क्षेत्र में 13 वर्षीय लड़के ने लगाई फांसी, मौत से पहले बनाया वीडियों

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ क्षेत्र में 13 वर्षीय लड़के ने लगाई फांसी, मौत से पहले बनाया वीडियों

-मां के कपड़े पहनकर घर के अंदर लगाई फांसी, लड़का पढ़ाई के साथ यूट्यूब के लिए बनाता था शॉर्ट वीडियो

नजफगढ़/नई दिल्ली/- दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में वीडियो बनाने के बाद 13 वर्षीय नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। नाबालिग का शव उसके कमरे में मिला है। इस घटना के समय मृतक के परिजन घर से बाहर गए हुए थे। परिजनों ने घर पहुंचने पर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नजफगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नाबालिग का फोन जांच के लिए भेज दिया है।
          पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने  बताया कि नाबालिग अपने परिवार के साथ नंगली सकारवती इलाके में रहता था। परिवार ने नाबालिग बच्चे को गोद लिया था। बच्चा पढ़ाई करने के साथ ही यूट्यूब के लिए रील (शॉर्ट वीडियो) बनाता था। 6 नवंबर की शाम को बच्चे के परिजन बाजार गए हुए थे। परिजन जब बाजार से लौटे तो उन्होंने देखा कि नाबालिग एक कमरे में फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का गेट तोड़ कर नाबालिग को फंदे से उतार कर उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू की।
           पुलिस सूत्रों ने बताया कि नाबालिग का शव फंदे से लटका हुआ था। उसने अपनी मां के कपड़े पहने हुए थे और मेकअप किया हुआ था। नाबालिग का फोन भी उसके कमरे से ही बरामद किया गया है। पुलिस आशंका जता रही है कि नाबालिग मां के कपड़े पहनकर वीडियो बना रहा होगा। वीडियो बनाते समय हादसा हो गया और उसकी जान चली गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox