निक्की हत्यारे पति विपिन की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

निक्की हत्यारे पति विपिन की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

ग्रेटर नोएडा/अनीशा चौहान/-    ग्रेटर नोएडा दहेज कांड में एक बड़ी खबर सामने आई है। निक्की को जलाकर मारने वाले क्रूर पति विपिन की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में आरोपी विपिन के पैर में गोली लग गई। जानकारी के अनुसार, वह पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था और कुछ हद तक सफल भी हो गया था। लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी और पीछा जारी रखा। आखिरकार, पुलिस को मजबूरन गोली चलानी पड़ी, जो सीधे विपिन के पैर में लगी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

पिता ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
पुलिस ने बताया कि आरोपी विपिन को उस दुकान पर ले जाया जा रहा था, जहां से उसने थिनर की बोतल खरीदी थी। तभी उसने पुलिस की पिस्टल छीनने और भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई।

मृतक निक्की के पिता भिखारी सिंह ने आज तक से बातचीत में कहा कि पुलिस ने सही कदम उठाया है, क्योंकि अपराधी अक्सर भागने का प्रयास करते हैं। उन्होंने विपिन को अपराधी करार देते हुए बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

आरोपी की बेशर्मी
दूसरी ओर, आरोपी विपिन ने बेशर्मी से कहा कि उसे निक्की की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। उसने दावा किया कि निक्की खुद मर गई थी और पति-पत्नी में झगड़े आम बात हैं। उसके इस बयान ने मृतका के परिवार का गुस्सा और बढ़ा दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox