नए साल पर दिल्ली वालों को जाम से मिलेगी मुक्ति..पढ़िए कैसे? 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नए साल पर दिल्ली वालों को जाम से मिलेगी मुक्ति..पढ़िए कैसे? 

मानसी शर्मा / – राजधानी दिल्ली को नए साल पर जाम से मुक्ति दिलाने की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस साल के शुरुआती महीनों में बड़े इलाके जाम (Jam) से मुक्त होंगे। जिसके चलते मिनटों में सफर पूरा होगा।

नए साल दिल्ली को कुछ हद तक जाम (Jam) से मुक्ति दिलाने आ रहा है। इस साल के शुरुआती महीनों में बड़े इलाके जाम से मुक्त होंगे। फरवरी से लेकर मार्च तक पूरी होने वाली परियोजनाओं ने जनता को खासा लाभ मिलेगा। इलाके से जाम दूर होगा। एक अंडरपास और 3 फ्लाईओवर (Flyover) अगले साल शुरू हो जाएंगे।

इनमें भैरों मार्ग-रिंग रोड अंडरपास (Bhairon Marg-Ring Road Underpass), अप्सरा बार्डर से आनंद विहार फ्लाईओवर, पंजाबी बाग फ्लाईओवर, भजनपुरा के सामने बन रहा डबल डेकर फ्लाईओवर का काम पूरा होने जा रहा है। इनके शुरू होने से जनता को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

दिल्ली में नए साल में सडक और फ्लाईओवर (Roads And Flyovers) के साथ कई अन्य निर्माणाधीन परियोजनाएं पूरी हो रही हैं। इससे कई इलाकों में यातायात जाम से राहत मिलेगी। अगर सबकुछ ठीक रहा तो 4 में से 3 परियोजनाएं नए साल की पहली तिमाही में ही पूरी हो रही है। लोक निर्माण विभाग के 1 वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि इन सभी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। फरवरी से लेकर मार्च तक इन परियोजनाओं पर काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

भैरों मार्ग-रिंग रोड अंडरपास
भैरों मार्ग से रिंग रोड पर जाने के लिए भैरों मार्ग रिंग रोड टी-प्वाइंट (T-point) पर अंडरपास बनाया जा रहा है। इससे मथुरा रोड से आकर भैरों मार्ग होते हुए सीधे रिंग रोड पर जा सकेंगे। इससे लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। इसे सितंबर 2022 तक तैयार हो जाना था।

मगर रेलवे लाइन (Railway Line) के नीचे काम में आ रही जटिलता के चलते अब यह कार्य अगले साल मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। परियोजना का कार्य पूरा 3 साल पीछे चल रहा है। यह अंडरपास वैसे तो सुरंग सड़क परियोजना का हिस्सा है। इसकी राशि उसी 800 करोड़ में सम्मिलित है। मगर अंडरपास की कुल राशि 80 करोड़ मानी जा रही है।

अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार की ओर वाल फ्लाईओवर
अप्सरा बॉर्डर (Apsara Border) से आनंद विहार की ओर जाने वाला फ्लाईओवर पर 372 करोड़ का अनुमानित खर्च रखा गया है। इसे 31 दिसंबर 2023 तक पूरा किया जाना था। इस परियोजना के तहत आनंद विहार आरओबी और अप्सरा बार्डर आरओबी के बीच रोड नंबर 56 पर लगभग 1440 मीटर लंबा और 6 लेन का चौड़ा फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है।

इसके निर्माण के बाद रामप्रस्थ कालोनी, विवेक विहार और श्रेष्ठ विहार लालबत्ती पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। इस फ्लाईओवर से होकर प्रतिदिन औसतन 1.48 लाख वाहन गुजरेंगे, जिन्हें आवागमन में काफी सहूलियत हो जाएगी।

पंजाबी बाग और राजा गार्डन फ्लाईओवर
पंजाबी बाग फ्लाईओवर और राजा गार्डन फ्लाईओवर (Raja Garden Flyover) के बीच बननने वाला यह कारिडोर रिंग रोड का हिस्सा है। और यहां ट्रैफिक का लोड काफी ज्यादा है क्योंकि यहां रोहतक रोड का उपयोग करके हरियाणा का ट्रैफिक आता है। साथ ही यह उत्तरी दिल्ली को दक्षिणी दिल्ली, गुरुग्राम व एनसीआर के अन्य हिस्से से जोड़ने का भी काम करता है।

इस योजना के मुताबिक मोती नगर में 3 लेन व ईएसआई मेट्रो स्टेशन से क्लब रोड के बीच 6 लेन के नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। पंजाबी बाग स्थित फ्लाईओवर का दोहरीकरण होगा। जून तक परियोजना का काम पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पर 352 करोड़ खर्च होने की संभावना है। पहले इसे 31 दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य रखा गया था।

डबल डेकर फ्लाईओवर मार्च तक होगा पूरा
दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने सालों से प्रतीक्षित उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में शहीद मंगल पांडेय मार्ग पर भजनपुरा से यमुना विहार के बीच बन रहा 1.4 किमी लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर 31 दिसंबर की जगह 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसे डीएमआरसी बना रहा है जिसमें ऊपरी भाग में मेट्रो चलेगी। और निचले भाग में वाहनों के लिए फ्लाईओवर बन रहा है।

इसके शुरू हो जाने से स्थानीय लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उत्तरी दिल्ली से पूर्वी दिल्ली में आना जाना आसान हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग फ्लाईओवर के लिए डीएमआरसी को पैसा देकर बनवा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox