‘द बंगाल फाइल्स’ पर विवाद: बंगाल के सिनेमाघरों से बाहर, निर्माता ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘द बंगाल फाइल्स’ पर विवाद: बंगाल के सिनेमाघरों से बाहर, निर्माता ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार

मनोरंजन/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ रिलीज़ तो हो चुकी है, लेकिन पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में इसे जगह नहीं मिल रही। फिल्म की निर्माता और अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। उनका आरोप है कि थिएटर मालिकों को सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धमकाया जा रहा है, जिसके चलते कोई भी सिनेमाघर फिल्म दिखाने के लिए तैयार नहीं है।

“सच्चाई का सिनेमा” बताकर की अपील
अपने खुले पत्र में पल्लवी जोशी ने लिखा कि यह फिल्म डायरेक्ट एक्शन डे, नोआखली नरसंहार और बंटवारे के दर्द को सामने लाती है। उन्होंने इसे “सच्चाई का सिनेमा” बताते हुए राष्ट्रपति से कला को सुरक्षित माहौल दिलाने और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की अपील की। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि PVR, Inox, Cinepolis और SVF जैसी बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन राजनीतिक दबाव के कारण फिल्म को स्क्रीनिंग नहीं कर रही हैं।

थिएटर मालिकों का तर्क
वहीं, कोलकाता के थिएटर मालिकों ने अलग तर्क दिए हैं। नविना थिएटर के मालिक नवीन चोकानी ने कहा कि ‘बागी 4’ और बंगाली फिल्म ‘धूमकेतु’ पहले से चल रही हैं, इसलिए स्लॉट उपलब्ध नहीं है। मेनोका सिनेमा ने बताया कि ‘द कॉन्ज्यूरिंग-लास्ट राइट्स’ और ‘बहुरूपी’ जैसी फिल्मों के कारण जगह नहीं बची। प्रिया सिनेमाज के अरिजीत दत्ता ने भी ‘बागी 4’, ‘आहाना: द लाइट विदिन’ और ‘झोर’ के चलते हॉल न मिलने की वजह बताई।

हाईकोर्ट में पहुंचा मामला
फिल्म का विवाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है। स्वतंत्रता सेनानी गोपाल चंद्र मुखर्जी के पोते शांतनु मुखर्जी ने कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। उनका आरोप है कि फिल्म में उनके दादा को गलत और अपमानजनक तरीके से ‘पाठा’ (बकरी) कहकर दिखाया गया है। याचिका में दावा किया गया कि फिल्म ‘ग्रेट कोलकाता किलिंग्स’ में उन्हें अनुचित रूप से जोड़ा गया है। इस पर जस्टिस अमृता सिन्हा ने सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

सितारों से सजी फिल्म
‘द बंगाल फाइल्स’ में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का भविष्य अब अदालत और थिएटर मालिकों के फैसले पर टिका हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox