द न्यू शॉप और गुरुजी ऐप के साथ अपनों को इस दिवाली पर दें ‘गिफ्ट ए पूजा’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द न्यू शॉप और गुरुजी ऐप के साथ अपनों को इस दिवाली पर दें ‘गिफ्ट ए पूजा’

-इस साझेदारी से ग्राहकों को द न्यू शॉप स्टोर्स पर त्योहार की शॉपिंग और पूजा की जरूरतों का एक आसान हल मिलेगा, वे ऑनलाइन और ऑफलाइन गुरुजी की ज्योतिष सेवाएं भी प्राप्त कर सकते हैं

नई दिल्ली/- भारत की पहली और सबसे बड़ी ओम्नीचैनल कन्वीनिएंस कॉमर्स कंपनी ने ‘गिफ्ट ए पूजा’ कैम्पेन के लिये ऑनलाइन आध्यात्मिक वेलनेस प्लेटफॉर्म बना रही तेजी से बढ़ती कंपनियों में से एक गुरुजी के साथ साझेदारी की है। यह पहल ग्राहकों को अपनी आध्यात्मिक आस्थाओं से जोड़ने और गुरुजी की ज्योतिष सेवाओं का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन लाभ उठाने के लिये सोच-समझकर उठाया गया कदम है।
             तोहफा देने के एक अनूठे विकल्प के अलावा, इस अनोखी साझेदारी का उद्देश्य, द न्यू शॉप को पड़ोसी की एक ऐसी दुकान के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत बनाने में मदद करना है, जोकि हर जरूरत को पूरा करे। साथ ही इससे गुरुजी ऐप की तरफ लोगों का ध्यान और बढ़ेगा और इसके यूजर्स की संख्या में इजाफा होगा। ये ब्रांड्स पहले ही अपने सोशल मीडिया पर उपस्थिति के जरिए कैम्पेन को लेकर चर्चाओं में छाए हुए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने भागीदारी बढ़ाने और ब्रांड को लेकर जागरूकता फैलाने के लिये कई सारे प्रमुख लाइफस्टाइल और आध्यात्मिक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर से साझेदारी की है।  
              गुरुजी की टीम से नए दौर के आध्यात्मिक गुरु चुनिंदा न्यू शॉप स्टोर्स पर मौजूद होंगे और ग्राहकों को आमने-सामने मुफ्त में ज्योतिष संबंधी परामर्श देंगे। इसके अलावा, ग्राहक पहले से ही न्यू शॉप के लॉयल्टी प्रोग्राम का हिस्सा बन चुके हैं, जिससे उन्हें ब्रांड की ओर से 200 रुपये का कूपन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे गुरुजी ऐप से ज्योतिष सेशन ले सकें। लॉयल्टी प्रोग्राम यूजर्स को एसएमएस और ई-मेल के जरिए लगभग, 10,000 वाउचर्स तोहफे में दिए जाएंगे।
              स्टोर्स पर आने वाले ग्राहकों को ऑनलाइन परामर्श भी मिलेगा। कम से कम 200 रुपये की खरीदारी करने वालों को 500 रुपये का गुरुजी का वाउचर ईनाम दिया जाएगा, हरेक पर क्रमशः 200 रुपये और 500 रुपये के वाउचर। दोनों ही कैटेगरी में द न्यू शॉप ग्राहकों को 2500 रुपये का गुरुजी वाउचर्स दिया जाएगा।
             लॉयल्टी प्रोग्राम यूजर्स और नए खरीदार, दोनों के लिये कूपन कोड के समाप्त होने की तारीख 31 अक्टूबर, 2022 है। इन वाउचर्स को रिडीम करने के लिये, यूजर्स को बस इन क्यूआर कोड्स को स्कैन करना होगा और गुरुजी का ऐप डाउनलोड करना होगा। इसमें लॉगिन करने के बाद, उन्हें वॉलेट आइकन पर टैब करना होगा और वाउचर में दिया गया कोड डालना होगा। यूजर्स को अपना ज्योतिष परामर्श लेने के लिये 1 रुपये से अपने वॉलेट को रीचार्ज करना होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox