द्वारका में साफ-सफाई के लिए नए साल में आरडब्ल्यूए ने एमसीडी उपायुक्त को दिया ज्ञापन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका में साफ-सफाई के लिए नए साल में आरडब्ल्यूए ने एमसीडी उपायुक्त को दिया ज्ञापन

-कूड़ों के अंबार, सड़क जाम व गंदगी से छुटकारें के लिए लोगों ने कसी कमर

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नये साल में द्वारका उपनगरी चाक-चौबंद सफाई व्यवस्था के लिए आरडब्ल्यूए संघ ने एमसीडी उपायुक्त को कूड़ों के अंबार, सड़क जाम व गंदगी से छुटकारा दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा हैं। वैसे तो द्वारका उपनगरी की देख रेख एवं सौंदर्य करण के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण एवं अन्य सरकारी संस्थाएं जिम्मेदार है परंतु नए साल में ऐसा कुछ नही लगता जिससे कूड़ो के अंबार, सड़क जाम एवम गंदगी से लोगों को छुटकारा मिले। द्वारका सेक्टर तीन स्थित आदर्श अपार्टमेंट एवं पालम ड्रेन के बीच से निकल रहे रास्ते के किनारे कूड़ो और मलबो के ढेर आनेजाने वालों को परेशानी में डाल रहे है।

इन्ही कठिनाइयों को देखते हुए फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम दिल्ली के चेयरमैन तथा आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने स्वच्छता एवं सफाई के लिए प्रशासन से गुहार लगाई तथा लोगों के कष्ट को दूर करने के लिए सोलंकी ने कूड़ो के अंबार से सड़क जाम एवं गंदगी से बेहाल लोगों के कष्ट को दूर करने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन दिया। साथ में आरडब्ल्यूए के महा सचिव जगदीश नैनवाल एवं  उप प्रधान सुरेश लाला उपस्थित थे। ज्ञात हो कि मधु विहार एवम आस पास के इलाकों से बाहर निकलने वाला एक मात्र प्रमुख रास्ता जो आदर्श अपार्टमेंट एवम पालम नाले के बीच से निकलता है चंद नासमझ लोगों के द्वारा कूड़ा डाले जाने से स्थिति नारकीय हो गई है। एमसीडी द्वारा बार बार साफ करबाए जाने के बावजूद ऐसे सफाई नापसंद लोग कूड़े डाल  जाते है। इस रास्ते से स्कूली बच्चे से लेकर मोटर सायकिल सवार एवम पैदल चलने वाले लोग परेशान हो रहे है। सोलंकी ने क्षेत्र वासियों से निवेदन किया है कि  वे भी  कूड़े समुचित स्थान पर ही  डालें।

इन स्थितियों को देखते हुए उन्होंने बार बार उपायुक्त, नगर निगम को निवेदन भी किया है जिसके अंतर्गत वे औचक निरीक्षण भी कर चुके है। अब श्री सोलंकी ने निगम आयुक्त नजफगढ़ जोन से निवेदन भी किया है कि यहां पर निगम की ओर से एक बोर्ड लगाया जाय जिसमे लिखा हो कि यहां कूड़ा डालने वालों के ऊपर कानूनी कार्यवाई की जाएगी एवम पकड़े जाने पर वे दंडित भी किए जायें ताकि यहां की स्वच्छता बरकरार रह सके साथ ही मधु विहार की गलियों के पोल से चोरी हुई बल्बो को तत्काल लगाया जाए ताकि लोग सुरक्षित रह सके

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox