द्वारका में फर्जी नोट गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-विशेष स्टाफ की बड़ी कार्रवाई -नकली करेंसी दिखाकर आभूषण ठगने वाले गैंग का पर्दाफाश-हथियार और ज्वेलरी बरामद

नई दिल्ली/द्वारका/उमा सक्सेना/-   दिल्ली के द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ऐसे दो ठगों को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं को नकली नोटों की गड्डियाँ दिखाकर उनका आभूषण हड़प लेते थे। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल और सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टे, दो जिंदा कारतूस, नकली नोटों की एक भारी गड्डी और ठगे गए जेवरात भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिलाओं को नोटों का लालच देकर फ़र्जी करेंसी थमाते थे और उनका असली सोना लेकर फरार हो जाते थे।

सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई उस समय हुई जब स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली कि सुल्तानपुरी के रहने वाले दोनों आरोपी सेफेदा पार्क के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। तुरंत टीम ने जाल बिछाया और दोनों को मौके से दबोच लिया। 

छानबीन में पता चला कि अनिल थाना सुल्तानपुरी का सक्रिय बदमाश (BC) है और उसके खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट जैसे 18 से अधिक गंभीर केस दर्ज हैं। वहीं उसका साथी सूरज भी स्मैक का आदी पाया गया।

पुलिस का कहना है कि हाल के दिनों में फर्जी करेंसी दिखाकर ठगी के मामलों में इजाफा हुआ है, जिसे देखते हुए डीसीपी द्वारका ने विशेष टीम गठित की थी। इस गिरफ्तारी के बाद उत्तम नगर और मोहन गार्डन थाना क्षेत्र के तीन मामलों का खुलासा भी हो गया है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox