द्वारका में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

-तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/- द्वारका सेक्टर तीन स्थित मधु विहार बस स्टैंड सब्जी मंडी में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान और फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने तिरंगा झंडा फहराया। कार्यक्रम में पालम 360 गांव के प्रधान सुरेंद्र सोलंकी, सोलंकी मार्केट के दुकानदार और स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

रणबीर सोलंकी ने कहा कि इस दिन हम स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और आने वाली पीढ़ी को उनके प्रेरणादायक जीवन से सीखने की प्रेरणा देते हैं। पालम 360 के प्रधान सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को जाति, धर्म और ऊंच-नीच की भावनाओं से ऊपर उठकर मनाना चाहिए। एडवोकेट राकेश कुमार ने युवाओं को राष्ट्रीय त्योहारों से प्रेरणा लेने और स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद करने की सलाह दी। सोलंकी मार्केट के प्रधान हरिश्चंद्र चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को देश के सेनानियों की याद दिलाने पर जोर दिया। इस अवसर पर फेडरेशन के महासचिव महेश मिश्रा, प्रीतपाल सिंह, सतीश जैन, प्रेम मालिक, दिनेश कुमार, राम अवतार शर्मा, सरदार प्रेम प्रभाकर, शमशाद, जी बी पाठक, महेश मिश्रा, मांगेराम सोलंकी, महेश वर्मा, रमेश खटाना, और प्रदीप राय सहित कई लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox