प्रधानमंत्री मोदी से ओलंपिक खिलाड़ियों की मुलाकात: उपहारों का आदान-प्रदान और पेरिस ओलंपिक की झलक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रधानमंत्री मोदी से ओलंपिक खिलाड़ियों की मुलाकात: उपहारों का आदान-प्रदान और पेरिस ओलंपिक की झलक

-पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने जीते 6 मेडल -पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से पीएम मोदी ने की मुलाकात -पीएम मोदी को भारतीय मेंस हॉकी टीम ने दिया खास तोहफा

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन अपेक्षाकृत अच्छा नहीं रहा, जहां भारत के हिस्से में केवल एक सिल्वर और पांच कांस्य पदक आए। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को लाल किले पर आयोजित समारोह में आमंत्रित किया गया। इसके बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों से मुलाकात की और इस मुलाकात से जुड़ी कई तस्वीरें भी साझा कीं। खिलाड़ियों ने पीएम को उपहार भी दिए।

किसने क्या उपहार दिया?

ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री मोदी को विभिन्न उपहार दिए। मनु भाकर, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में सबसे अधिक मेडल जीतकर रिकॉर्ड बनाया, ने पीएम को एक पिस्टल उपहार में दी। कांस्य पदक विजेता रेसलर अमन सहरावत और हॉकी के महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने हस्ताक्षरित जर्सी सौंपी। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपनी टीम की ओर से हॉकी स्टीक उपहार में दी। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से बातचीत की, लेकिन इस बातचीत के विवरण की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।

अनुपस्थित खिलाड़ी

इस समारोह में कई खिलाड़ी शामिल नहीं हो पाए। विनेश फोगाट 17 अगस्त को भारत लौटेंगी, जबकि नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक से सीधे जर्मनी चले गए हैं, जहां उनकी सर्जरी की योजना है। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू भी इस समारोह में अनुपस्थित रहीं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox