
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- मधु विहार बस स्टैंड से सेक्टर दो की ओर जाने वाली रोड संख्या 201 का अभी एक महीने पहले ही डीडीए द्वारा निर्माण किया गया था लेकिन महीने भर में ही यह रोड जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। रोड़ जगह-जगह ये बिखर रही है और उसके उखड़ते कंकड़ आने जाने वाले राहगीरों व वाहनों को लग रहे है।

फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने डीडीए से मांग की है कि ठेकेदार को कहकर इसे पुनः निर्माण कराई जाय तथा इस पर जल्द से जल्द विस्तृत जांच कर इसका समाधान किया जाए एवम इस कार्य से संबंधित जांच में जो कोई भी कर्मचारी/अधिकारी या संस्था या दोनो जो इस कार्य में कौताही बरती हो उस पर आवश्यक कारवाई की जाए।

उपरोक्त मामलों को लेकर रणबीर सोलंकी ने आज मुख्य अभियंता डीडीए द्वारका, मंगलापुरी को लिखित ज्ञापन दिया, फेडरेशन के महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि रोड ठीक से ना बनाने के कारण सरकार को नुकसान होता है और आम जनता को मुसीबत का सामना करना पड़ता है, मामले को संज्ञान में लेते हुए श्री अनिल कुमार अग्रवाल मुख्य अभियंता ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को जांच करने का आदेश दिया एवम उन्हे समुचित कार्यवाई करने को कहा ।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित