द्वारका बार कोर्ट के वकील वरूण यादव का यूपीएससी में 596वां रैंक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका बार कोर्ट के वकील वरूण यादव का यूपीएससी में 596वां रैंक

-वरूण ने तीसरे प्रयास में क्लीयर की यूपीएससी परीक्षा, बिना कोचिंग के निरंतर अभ्यास से पाई सफलता

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका बार कोर्ट के वरिष्ठ वकील उमेश यादव के पुत्र वरूण यादव ने यूपीएससी में 596वां रैंक हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर द्वारका बार कोर्ट में वकीलों का बधाई देने का तांता लगा हुआ है। वरूण ने कोरोना काल के मुश्किल दौर में एलएलएम पास कर यूपीएससी परीक्षा देने का मन बनाया था और लगातार दो प्रयास में असफल रहने के बाद आखिर तीसरे प्रयास में उन्हे सफलता मिली है।
                 वरूण ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार व दोस्तों को दिया है जिन्होने दो प्रयासों में असफल रहने के बाद भी उसके हौंसले को टूटने नही दिया और लगातार पढाई जारी रखने के लिए प्रोहत्साहित किया। वरूण का कहना है कि उसने देश सेवा के लिए यह फील्ड चुनी है।  
उन्होने यूपीएससी की अपनी तैयारी के बारे में बताया कि उन्होने कहीं कोई कोचिंग नही ली है। वह सिर्फ निरंतर अभ्यास में विश्वास रखते है। और घर में ऐसा वातावरण था कि वह अपनी तैयारी अच्छी तरह से कर सकें। इसके अलावा जब भी वरूण को किसी पढ़ाई में किसी मदद की जरूरत पड़ी तो उन्होने अपने प्रोफसरों से राय व मदद ली।
                 वरूण के अलावा उनका एक बड़ा भाई है जो वकील है। वहीं मां है जो गृहणी है और पिता द्वारका बार कोर्ट में वरिष्ठ वकील हैं। इसके अलावा उनकी भाभी व एक नन्हा भतीजा भी है। अपने परिवार के साथ वरूण काफी खुश है। उनका मानना है कि यह सफलता परिवार के सहयोग व मदद का ही नतीजा है। पिता ने बार-बार उन्हे यूपीएससी क्लीयर करने की प्रेरणा दी और कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलने का भरोसा दिलाया। हालांकि वरूण ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी में सफलता प्राप्त की है लेकिन अभी भी वरूण अपनी रैंक को लेकर खुश नही है और एक और प्रयास से रैंक सुधारने का मन बना रहे हैं।
                वरूण के पिता उमेश यादव ने बताया कि वरूण बचपन से ही शांत व सौम्य टाईप का रहा है। और उसका फोकस हमेशा पढ़ाई पर ही रहा है। उसने यूपीएससी में जाने का मन 12वीं कक्षा में ही उस समय बना लिया था जब उसने अपने स्कूल नवउदय में पहली पोजिशन हासिल कर स्कूल की तरफ से 10 हजार का ईनाम जीता था। वरूण ने अपनी

व एलएलएम की पढ़ाई आईपी यूनिवर्सिटी से सन् 2021 में पूरी की और फिर द्वारका कोर्ट में वकील के रूप में प्रैक्टिस शुरू की लेकिन इसके साथ ही उसने अपनी यूपीएससी की पढ़ाई को जारी रखा और फिर सफलता प्राप्त की। द्वारका कोर्ट में वकील रहते यह सफलता हासिल करने पर बार कोर्ट के वकील वरूण को एक होनहार अधिकारी के रूप में देखने लगे है जो सच में देश सेवा के लिए ही बना है। वरूण व उसके परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं नजफगढ़ मैट्रो न्यूज के चेयरमैन शिव कुमार यादव ने उनके सुनहरे भविष्य की कामना के साथ बधाई दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox