दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट को जल्द मिल सकते हैं 2 अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट को जल्द मिल सकते हैं 2 अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल

-अभी तक सिर्फ टी-3 से किया जा रहा इंटरनेशनल फ्लाइटों का संचालन,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जल्द ही दो अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल  मिलने की संभावना है। अभी तक दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर ही इंटरनेशनल फ्लाइटों का संचालन किया जाता है। आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 (टी1) पर महत्वपूर्ण सुधार कार्य किए जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर 2023 तक ये कार्य पूरे हो जाएंगे। जिसके बाद हवाई अड्डे के टी1 से भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो सकती हैं।

टी-1 पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति देने की तैयारी-
जानकारी के मुताबिक टी-1 के विस्तार की योजना घरेलू टर्मिनल के रुप में ही बनाई गई थी। लेकिन कोरोना काल के दौरान 2020-21 में इस टर्मिनल पर काम की गति थोड़ी धीमी पड़ गई और इसके बाद हवाई यात्रा में बड़े-उतार चढ़ाव भी देखने को मिले। इसलिए फिलहाल टी-1 का निर्माण कार्य उस वक्त बनाई गई मूल योजना के अंतर्गत ही पूरा किया जाएगा ताकि इसके निर्माण में अब किसी प्रकार की देरी का सामना न करना पड़े।
                लेकिन अब फिर से हवाई यातायात में बढ़ोतरी होने के कारण इस बात पर विचार किया जा रहा है कि टी-1 पर भी अंतराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति दे दी जाए। लेकिन इसके लिए बहुत सारी सरकारी एजेंसियों से क्लीयरेंस की जरुरत पड़ेगी। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली को टी-3 और टी-1 दो इंटरनेशनल फ्लाइटस के लिए टर्मिनल मिल जाएंगे।

टाटा समूह को सौंपा जा सकता है टी-3
अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार सरकारी क्लीयरेंस मिल जाने के बाद जल्द ही टी-1 से घरेलू और विदेशी उड़ानों का संचालन शुरु कर दिया जाएगा। इसके लिए थोडा सा ही समय बचा है। योजना तो ये भी है कि धीरे-धीरे टी-3 को टाटा ग्रुप एयरलाइंस समूह को आवंटित कर दिया जाए।
                इसमें अन्य कंपनियों के विदेशी वायुयान भी शामिल होंगे। जबकि टी-1 पर बजट उड़ान जैसे इंडिगो आदि का संचालन हो। वहीं टी-2 से सभी घरेलू उड़ानों को ही संचालित किया जाए। आपको बता दें टाटा ग्रुप एयरलाइंस समूह में एयर इंडिया, विस्तारा, एआई एक्सप्रेस, एयरएशिया विमान समूह शामिल हैं।
                 फिलहाल की स्थिती में हवाई यात्रियों को सभी टर्मिनल के बीच यातायात कराना कठिन हो रहा है क्योंकि कोई स्वचालित मोवर्स (जैसे हवाई ट्रेन) दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं हैं। कई बार ऐसा हुआ है, जब लोग गलत टर्मिनल पर पहुंच गए और उन्हें अपने निर्दिष्ट टर्मिनल की ओर जल्दी से दौड़ना पड़ा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox