
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस की क्रैक टीम ने ब्लूलाईन लाॅजिस्टिक कंपनी में 33 लाख के मोबाइल चोरी मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी के 307 मोबाईल बरामद कर लिये हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके। पुलिस के अनुसार इस मामले में एक आरोपी खुद इस कंपनी में काम करता था।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 11 मार्च को ब्लूलाईन लाॅजिस्टिक कंपनी से 356 मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत विशाल सिंह ने ई-एफआईआर के माध्यम से दर्ज कराई थी। शिकायत में जिनकी कीमत 33 लाख रूपये बताई गई थी। द्वारका सैक्टर-23 थाने के एसएचओ के निर्देश में साइबर सेल टीम ने कार्य करते हुए राजोकरी गांव के पास से एक मोबाइल फोन को ट्रैक कर लिया। एसएचओ ने एसआई सी एर्स योगी, हवलदार दिनेश, एसआई मुकेश और सिपाही रवि की एक टीम बनाई। इस मामले में टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गोविंद पुत्र संतराम को राजोकरी गांव के पास से 159 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। गोविंद से पूछताछ में पुलिस ने दूसरे आरोपी अतुल पुत्र सुजीत कुमार को 125 चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने 5 चोरी के मोबाइल फोन के साथ भगवान दास उर्फ प्रदीप को पकड़ा और 11 मोबाइल फोन के साथ आरोपी रामप्रकाश प्रोपराइटर ऑफ प्रियांशु कम्युनिकेशन को गिरफ्तार किया। वही तीन मोबाइल फोन पुलिस ने रजनी कम्युनिकेशन रजोकरी से बरामद किए जोकि उसने प्रियांशु कम्युनिकेशन से खरीदे थे। पुलिस ने बताया कि इस तरह से चोरी हुए कुल 356 मोबाइल फोन में से 307 फोन बरामद कर लिए गए। साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी अतुल ब्लू लाइन लॉजिस्टिक कंपनी में काम करता था और उसके कुछ पैसे कंपनी की तरफ बकाया थे जिनको निकालने के लिए उसने गोविंद और पवन के साथ मिलकर मोबाइल फोन चोरी करने की योजना बनाई। उन्होंने बामनोली स्थित कंपनी के वेयरहाउस से 33 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने 3आरोपियों के साथ-साथ एक रिसीवर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि क्षेत्र में चोरी के और मामलों का भी खुलासा हो सके और उनके तीसरे साथी पवन का भी पता लग सके। हालांकि किसी भी आरोपी के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं