द्वारका पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पकड़े गये दो सक्रिय चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पकड़े गये दो सक्रिय चोर

-पुलिस ने किया 17 चोरी के मामलों का खुलासा

नई दिल्ली/द्वारका/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी टीम ने दो सक्रिय और वांछित चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी, छह मोबाइल फोन, हेयर ट्रिमर, बाथरूम फिटिंग, एसी कॉपर पाइप और एक चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई है।

मामले के संदर्भ में डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में सक्रिय चोरों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर विवेक मेनडोला कर रहे थे। टीम में एसआई विनोद, एचसी नरेश, एचसी कृष्ण, कांस्टेबल राहुल, आशीष और सुभाष शामिल थे। टीम ने विभिन्न थाने के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और संदिग्धों की पहचान की। आधुनिक तकनीकों जैसे FRS, स्मार्ट मॉनिटरिंग टूल्स और सोशल मीडिया की सहायता से आठ संदिग्धों की सूची तैयार की गई, जिनमें से पहले छह को पिछले एक महीने में गिरफ्तार कर लिया गया था।

गिरफ्तारी की कार्यवाही
सूचना के आधार पर टीम ने MCD पार्क, महावीर एन्क्लेव में जाल बिछाया। शाम करीब 06:35 बजे एक चोरी की स्कूटी पर आए दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ।

पूछताछ में खुलासा
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और अपने नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपराध करते थे। दोनों की मुलाकात 2022 में तिहाड़ जेल में हुई थी, जहां से उनकी आपराधिक साझेदारी शुरू हुई।

फिलहाल द्वारका पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox