द्वारका पुलिस कविता पाठ से कर रही लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस कविता पाठ से कर रही लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिले में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने व लोगों को घरों में ही रहने के लिए दिल्ली पुलिस के हवलदार व कवि हृदय सम्राट मनीष मधुकर ने एक नायाब तरीका निकाला है। जिसके तहत वह अपनी कविताओं से द्वारका जिले के लोगों को न केवल लॉक डाउन में घरों में रहने का महत्व समझा रहे है बल्कि कोरोना महामारी के प्रति जागरूक भी कर रहे है। लोगों को उनका यह अंदाज इतना पंसद आया कि सोशल मीडिया पर हर कोई उनके वीडियों को वायरल करने मे लगा है और कुछ तो सरकार से मांग कर रहे है कि कवि मधुकर का कविता पाठ का तरीका पूरी दिल्ली मे लागू होना चाहिए।

दिल्ली पुलिस के हवलदार व कवि हृदय सम्राट मनीष मधुकर अपनी कविताओं के जरिये लोगों को जागरूक करते हुए।


                                       द्वारका जिले में लॉक डाउन के चलते पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद बनी हुई है। पुलिस की विशेष टीमें हर तरफ और स्थिति पर पैनी नजर बनाये हुए है। हालांकि कुछ जगहों पर लोगों की चहल-पहल व आवाजाही को लेकर पुलिस व प्रशासन भी काफी चिंतित दिखाई दे रहा है और हर वो काम व योजना अपना रहा है जिसके चलते लोग सरकारी आदेशों का पालन कर सके। इसी कड़ी में द्वारका पुलिस के हवलदार कवि मनीष मधुकर भी अपनी टीम के साथ लोगों को कानून का पालन करने के लिए अपनी कविता के माध्यम से जागरूक कर रहे है। लोगों को उनकी कविता व अंदाज इतना पंसद आया कि हर कोई उनके वीडियों को सोशल मीडिया पर वायरल करने में लगा है। इस संबंध में जब कवि मधुकर से बात हुई तो उन्होने कहा कि उनका मकसद लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए उन्हे जागरूक करने का है। हम जिले में हर योजना पर काम कर रहे है ताकि लोग कैसे भी करके अपने घरों में रहे जिससे वो सुरक्षित रह सकें। पुलिस अनाउंसमेंट व पोस्टर बैनरों के जरीये भी लोगों को जागरूक कर रही है और जो लोग कानून का उल्लंघन कर रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है। ऐसा नही है कि हम सिर्फ कविता ही सुना रहे है या फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही ही कर रहे है, हम लोगों तक रोजाना भोजन व खाने का सामान भी पंहुचा रहे है। हमारे डीसीपी अंटो अलफोंस ने बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक अलग से विभाग बनाया है। पुलिसकर्मियों की देखभाल के लिए भी जिले में आइसोलेशन सैंटर बनाया गया है। पुलिस का काम सिर्फ सख्ती दिखाना नही बल्कि लोगों को हर मुश्किल से बचाना भी है। जिसके तहत वह अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कवि मनीष मधुकर दिल्ली पुलिस के एक जाने माने कवि भी है। जिन्होने अनेकों अवसरों पर देश भर में अपने जिले का अपनी कविताओं के माध्यम से नाम रोशन किया है। लोगों कहना है कि जब पुलिस अपनी जान जोखिम में डालकर हमारे लिए इतना कुछ कर रही है तो हमारी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है। जिसके तहत लोग सोशल मीडिया पर ही यह भी लिख रहे है कि हम सरकारी आदेशों का पालन करेंगे और घरो में ही रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox