द्वारका जिला पुलिस ने एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस ने एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

- पुलिस ने एक खतरनाक पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस के साथ शातिर अपराधी को किया गिरफतार

द्वारका/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/ – द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ द्वारा एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया। टीम ने आरोपी व्यक्ति से अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए।

थाना बिंदापुर की स्पेशल टीम को सूचना मिलती है कि एक स्थानीय व्यक्ति अवैध यंत्रों के साथ दिल्ली अपने अपराध को अंजाम देने आएगा। इस प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए स्पेशल टीम जिसमें श्री राकेश कुमार, एएसआई करतार सिंह, एएसआई संदीप और एसपी राम अवतार की एक टीम गठित की गई। पुलिस प्रशासन ने कुख्यात अपराधी को पकड़ने के लिए गुप्त मुखबिरों को भी शामिल किया और दिल्ली में स्थित डीडीए पार्क, बिंदापुर क्षेत्र का दौरा किया। प्रशासन को गुप्त मुखबिरों की सहायता से अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ करने पर आरोपी व्यक्ति ने अपना नाम गौरव और पता जीवन पार्क आदर्श नगर, उत्तम नगर बताया। छानबीन होने पर गौरव ने खुलासा किया कि वह एक बहुत बड़ा गैंगस्टर बनना चाहता है ताकि सार्वजनिक लोगों पर अपनी धोस जमा सके। साथ ही साथ वह जाना माना कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना को अपना आदर्श मानता है। पुलिस प्रशासन ने मामले को दर्ज किया और आगे की छानबीन शुरूकर दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox