द्वारका जिला पुलिस ने एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस ने एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

-द्वारका जिला पुलिस ने अपराधी से दो जिंदा कारतूस और अवैध देसी पिस्तौल किए बरामद -आरोपी पहले भी चोरी और डकैती जैसे मामलों में था शामिल

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले की डाबड़ी पुलिस ने आरोपी व्यक्ति नौशाद उर्फ बिलाल को सागरपुर, नाला रोड, डाबड़ी दिल्ली, के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया आरोपी व्यक्ति पहले भी चोरी, डकैती के मामलों में शामिल रहा है। छानबीन करने के बाद उसके पास से दो जिंदा कारतूस और एक देसी पिस्तौल भी बरामद किए हैं।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि डाबड़ी थाने की पुलिस को एक कुख्यात अपराधी की गुप्त सूचना मिली। वह क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ अपराध करने के इरादे से घूम रहा है। प्रशासन ने दिल्ली में हो रहे अपराधों को रोकने के लिए निम्न कानून बनाए हुए हैं। अपराधी को पकड़ने के लिए एसएचओ की देखरेख में एएसआई धर्मेंद्र, एचसी बंशी धर, एचसी शेर सिंह, एचसी कृष्ण, सीटी महावीर और सीटी राजेंद्र की एक समर्पित टीम का गठन किया गया। सूचना के मुताबिक पुलिस सागरपुर, नाला रोड, डाबड़ी के पास पहुंची और शिव मंदिर के पास ट्रैप लगाया। रात करीब 1:30 बजे टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति पर शक हुआ और उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर व्यक्ति वहां से भागने की कोशिश करने के प्रयास में नाकाम रहा और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नौशाद उर्फ बिलाल बताया। वह सीतापुरी पार्ट-1, दिल्ली का निवासी है। उसने अपने आरोपों का खुलासा करते हुए बताया कि वह एक साधारण परिवार से है। बुरी संगत के कारण वह नशीले पदार्थों का सेवन करने लगा। वह पहले चोरी और डकैती करके अपने नशे की जरूरतों को पूरा करता था। कुछ दिन पहले ही उसने 2500 रु. में किसी अनजान व्यक्ति से, जिसका वह नाम तक नहीं जानता, उससे दो जिंदा कारतूस और अवैध देसी पिस्तौल खरीदे थे। वह क्षेत्र में अपना दबदबा बनाना चाहता था। आसानी से पैसा कमाने के लिए उसने अपने सहयोगियों के साथ छोटे-मोटे अपराध करने शुरू किए। पुलिस ने मामले को डाबड़ी थाने में दर्ज किया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox