द्वारका जिला जेल-बेल रिलीज टीम ने हथियार के साथ एक अपराधी को पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला जेल-बेल रिलीज टीम ने हथियार के साथ एक अपराधी को पकड़ा

-कोरोना काल में तिहाड जेल से छुटा था जमानत पर, अपराधी ने दोबारा बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए खरीदा था हथियार
NM News

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जेल-बेल रिलिज टीम ने खेड़ी पुल गंदा नाला के पास से एक अपराधी को हथियार के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस का कहना है कि आशु उर्फ बिल्ला कोरोना काल में तिहाड़ से जमानत पर छुटा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हे।
                    डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर जेल-बेल टीम के एएसआई सुरेंद्र सिंह, महेश, राकेश, हवलदार दीपक, सिपाही जसवीर, विनीत और मनीष की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान आशु उर्फ बिल्ला पुत्र विरेन्द्र निवासी मोहन गार्डन उत्तम नगर के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नौवीं पास है और गलत संगती के कारण अपराध की दुनिया में चला गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद था लेकिन जेल से जमानत पर छुटने के बाद उसने बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए अमित नामक हथियार सप्लायर से एक हथियार खरीदा था जिसकी आरोपी ने पूछताछ में पुष्टि कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हथियार सप्लायर अमित का पता लगा सके और जोमेटो में सर्विस ब्वाॅय के दौरान उसकी गतिविधियों की भी पुलिस जांच कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox