द्वारका जिला के सीमांत थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला के सीमांत थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजा

-बाबा हरिदास नगर, जाफ्फरपुर व छावला थाना के अंतर्गत पुलिस ने पकड़ी 352 क्वार्टर अवैध शराब -पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
NMNews Baba Haridas Police Station

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना लॉकडाउन के चलते एक बार फिर अवैध शराब की तस्करी ने भी पूरा जोर पकड़ लिया है। मंगलवार को द्वारका जिला पुलिस के तीन सीमांत थानों जाफरपुर, छावला व बाबा हरिदास नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों पर जांच के दौरान काफी बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
            इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि द्वारका जिला के सभी थाना में पुलिस अधिकारी अवैध शराब की तस्करी पर नजर रखे हुए हैं और तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार अभियान जारी रखे हुए हैं। सभी सीमांत थानों में गश्त की अवधि के साथ-साथ पिकेट भी बढ़ा दी गई हैं। जिसके चलते कोई भी आरोपी दिल्ली में घुसने में कामयाब नहीं हो रहा है। मंगलवार को बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस के हवलदार संतोष ने झाडोदा बॉर्डर पिकेट पर एक सियाज कार जोकि बहादुरगढ़ की तरफ से झाड़ौदा गांव की तरफ आ रही थी उसको रोका और जब उसकी जांच की गई तो गाड़ी में हरियाणा मार्का की रॉयल ग्रीन व्हिस्की के 192 क्वार्टर बरामद हुए। वही जाफ्फरपुर कलां पुलिस के सिपाही संदीप और विजेंद्र ने कैर गांव के पास गश्त के दौरान एक बाइक की जांच की जिसमें ब्लेंडर प्राइड की 24 बोतल पाई गई। इसी तरह छावला थाना पुलिस के सिपाही जितेंद्र ने दीनपुर चैक पर एक गुप्त सूचना के आधार पर सूर्य विहार नजदीक पेट्रोल पंप, गुड़गांव रोड पर जांच आरंभ की और देखा कि एक आदमी एक प्लास्टिक बैग के साथ तेजी से चला आ रहा है लेकिन जैसे ही उसने पुलिस को देखा वह वापस मुड़कर भागने लगा तो सिपाही जितेंद्र ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना पीएसआई अंकुर को दी। पुलिस ने आरोपी के पास से 9 बोतल इंपीरियल ब्लू और 14 बोतल ब्लू व्हिस्की के बरामद किए। इस तरह पुलिस ने कुल 352 क्वार्टर आरोपियों से पकड़े। बाबा हरिदास नगर पुलिस ने आरोपी निशांत गुप्ता पुत्र मनीष गुप्ता निवासी मंटोला पहाड़गंज व रोबिन अरोड़ा पुत्र देवेंद्र अरोड़ा निवासी मंटोला, पहाड़गंज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जाफरपुर पुलिस ने आरोपी पंकज पुत्र सुमेर सिंह, निवासी राजपूत पट्टी उजवा व दीपांशु पुत्र समुंदर सिंह निवासी राजपूत पट्टी उजवा के खिलाफ अवैध शराब का मामला दर्ज किया है। वहीं छावला थाना पुलिस ने राजा पोद्दार पुत्र लेट श्री किशोरी लाल पोद्दार निवासी हरी विहार, ककरोला, न्यू दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस पांचों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि हरियाणा में बैठे अवैध शराब के तस्करों व सरगनाओं का पता लगा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox