
द्वारका/दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका एंटी बर्गलरी सेल के एक अभियान तहत छावला थाने के दो सक्रिय बीसी व कुख्यात चोर हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने आरोपियों से 2 बाइक, एक स्कूटी व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी, वाहन चोरी व स्नेचिंग के 7 मामले सुलझने का दावा किया है।
द्वारका डीसीपी अंकित सिंह के अनुसार द्वारका एंटी बर्गलरी सेल को सूचना मिली थी कि छावला थाने के दो कुख्यात चोर और बदमाश क्षेत्र में वाहन चोरी करने के लिए घूम रहे है। टीम ने सूचना के आधार पर उनकी तलाश शुरू की और कई स्थानों पर छापेमारी की। लेकिन हरबार आरोपी बचने में कामयाब रहे फिर हवलदार अनिल को एक सूचना मिली की दोनो आरोपी परशुराम चौक गोयला डेयरी आ रहे है। जिनके पास काले रंग की चोरी की एक स्पलैंडर बाइक है। पुलिस ने गोयला डेयरी में जाल बिछाकर जांच शुरू की तो दोनो आरोपी कुतुब विहार छावला में पुलिस के जाल में फंस गये। पुलिस ने उनकी छानबीन शुरू की और पूछताछ में आरोपियों के पास से दो चोरी की बाइक, एक स्कूटी व दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करण तिवारी और दीपक उर्फ चेला के रूप में की है। दोनों आरोपी छावला थाने के सक्रिय बीसी है। करण तिवारी पहले से 30 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। जबकि दीपक के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास