
मानसी शर्मा /- हरियाणा के झज्जर जिले के गांव माछरौली के पास दो ट्रैकों की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक ट्रक के परिचालक की मौत का मामला सामने आया है। सड़क हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मृतक परिचालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर की नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोहित पुत्र दिनेश निवासी गांव मोतीपुरा जिला अरवल्ली गुजरात के रूप में हुई है। मृतक विवाहित था और ट्रक पर परिचालक का काम करता थाl मृतक का एक 3 महीने का बेटा है और पिता मेहनत मजदूरी का काम करते हैं l मृतक ट्रक में मुंबई से हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव हसनगढ़ जा रहा था और जब वह झज्जर जिले के गांव माछरौली के पास पहुंचे तो सड़क हादसे का शिकार हो गयाl
झज्जर के माछरौली थाने से आए जांच अधिकारी एएसआई राजीव कुमार ने जानकारी देते बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झज्जर रेवाड़ी मार्ग पर माछरौली गांव के पास दो ट्रैकों की टक्कर होने से सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक ट्रक परिचालक की मौत हुई है जिस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया और पुलिस ने मृतक के पिता दिनेश की शिकायत पर दूसरे ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मृतक का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन
नजफगढ़ थाना रोड पर नवनिर्मित टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन