देश में सीबीएसई की होगी 12वीं की परीक्षा, हाइलेवल मीटिंग में लिया गया फैसला,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में सीबीएसई की होगी 12वीं की परीक्षा, हाइलेवल मीटिंग में लिया गया फैसला,

- ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे एग्जाम, दिल्ली को छोड़ सभी राज्य तैयार,, 30 मई तक सभी राज्य देंगे अपनी रिपोर्ट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्रियों के साथ जारी केंद्रीय मंत्रियों की बैठक खत्म हो गई है। सूत्रों ने बताया कि 12वीं की परीक्षा अब्जेक्टिव टाइप पेपर के जरिए होगी। हालांकि दिल्ली को छोड़कर सभी राज्य 12वीं की परीक्षा के लिए तैयार दिखे। सूत्रों ने बताया कि परीक्षा होम सेंटर पर ही आयोजित की जाएगी। पासवर्ड प्रटेक्टेड ई-पेपर सेंटर पर भेजा जाएगा। बैठक में सीबीएसई ने कहा कि वो जून के आखिरी हफ्ते में परीक्षा करवा सकते हैं। बैठक के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही डेट का एलान किया जाएगा। इसके लिए केंद्र ने राज्यों से 30 मई तक सुझाव देने के लिए कहा है।
                      12वीं की परीक्षा को लेकर मौजूद असमंजस की स्थिति के बीच यह हाई लेवल बैठक बुलाई गई थी.। केंद्र और राज्य सरकारों की संयुक्त बैठक में परीक्षा को लेकर कई पहलुओं पर चर्चा की गई। जिसके बाद ये तय किया जाएगा की 12वीं की परीक्षा होगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर के अलावा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव समेत कई अधिकारी शामिल हुए थे।
                      वहीं परीक्षा को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से कहा कि छात्रों को टीका लगाने से पहले 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं कराना बहुत बड़ी गलती साबित होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र को 12वीं कक्षा के छात्रों के टीकाकरण के संबंध में फाइजर से बात करनी चाहिए। सिसोदिया ने कहा कि 12वीं कक्षा के 95 प्रतिशत छात्र 17.5 साल से अधिक की आयु के हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र को विशेषज्ञों से बात करनी चाहिए कि क्या उन्हें कोविशील्ड या कोवैक्सीन टीका लगाया जा सकता है।
                    बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण सभी राज्यों के शिक्षा बोर्डों, सीबीएसई तथा आईसीएसई ने 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। साथ ही एनटीए समेत राष्ट्रीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली अन्य संस्थाओं ने भी परीक्षाएं स्थगित की हुई हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox