देश में कोरोना की तीसरी लहर ने की एंट्री, महाराष्ट्र में केसों में तेजी से उछाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में कोरोना की तीसरी लहर ने की एंट्री, महाराष्ट्र में केसों में तेजी से उछाल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/महाराष्ट्र/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अब तक कोरोना की दो लहर के बाद तीसरी लहर की आशंका गहराती दिखाई पड़ रही है। बुधवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि 8-10 दिन पहले राज्य में सक्रिय केस 5 से 6 हजार थे जो दो दिन में बढ़कर 11 हजार हुए और आज 20 हजार तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने के साथ ही खतरे के प्रति आगाह किया है। राकांपा प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले व उनके पति सदानंद सुले और करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए कई अभिनेता पॉजिटिव हो गए हैं। उधर, बंगाल में भी तीसरी लहर के हालात बन रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी ने अधिकारियों से कहा है कि वे हालात की समीक्षा करें और जरूरत हो तो स्कूल-कॉलेज बंद करने पर विचार करें। 

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य में बढ़ रहे कोविड-19 के नए व सक्रिय केस में ताजा वृद्धि पर चिंता जताई है। टोपे ने कहा कि यह खतरे की घंटी बजने जैसा है। मुंबई में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने जनता व अधिकारियों से सावधानी बरतने को कहा। टोपे ने कहा कि बीते 8-10 दिन पहले राज्य में सक्रिय केस 5000 से 6000 के बीच थे। मंगलवार को सक्रिय केस 11,492 हुए और बुधवार को ये 20 हजार तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि सक्रिय केस बढ़ना चिंताजनक है। 

उन्होनें महाराष्ट्र में तेजी से केस दोगुने होने और मुंबई में बढ़ते संक्रमण पर भी चिंता जताई। उनसे पहले राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मंगलवार को राज्य में 2172 नए कोरोना केस मिले, ये संख्या एक दिन पहले 1426 थी। मंगलवार को 22 और मौतें भी हुईं। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,61,486 हो गई और मरने वालों की कुल संख्या 1,41,476 तक पहुंच गई। 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox