देश के सबसे लंबे पुल का PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 20 हजार करोड़ में बनकर तैयार हुआ समुद्र सेतु

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश के सबसे लंबे पुल का PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 20 हजार करोड़ में बनकर तैयार हुआ समुद्र सेतु

मानसी शर्मा /- मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाला देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल बनकर तैयार हो गया है। अब प्रधानमंत्री शुक्रवार 12 जनवरी को इस पुल का उद्घाटन करने जा रहे हैं। 22 किलोमीटर लंबे पुल के जरिए दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई तक की दूरी तय करने में सिर्फ 20 से 25 मिनट लगेंगे और डेढ़ से दो घंटे से ज्यादा की बचत होगी। इतना ही नहीं, एक अनुमान के मुताबिक हर गाड़ी से करीब 300 रुपये का ईंधन भी बचेगा। इस पुल को बनाते समय पर्यावरण का खास ख्याल रखा गया है।

20 हजार करोड़ में बनकर तैयार हुआ समुद्र सेतु

इस समुद्री पुल को बनाने में 20 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके खुलने से इससे जुड़े क्षेत्रों में आर्थिक विकास हो सकेगा। यह समुद्री पुल मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, मुंबई-गोवा राजमार्ग और नवी मुंबई के प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ा होगा। महाराष्ट्र के दो बड़े शहरों को जोड़ने वाला यह समुद्री पुल छह लेन का है। इस पुल का 16.5 किलोमीटर लंबा हिस्सा समुद्र के ऊपर है, जबकि 5.5 किलोमीटर हिस्सा जमीन पर है।

क्या है ट्रांस हार्बर लिंक की खासियत?

यह पुल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले 190 CCTVकैमरों से लैस है। यह पूल JNPTके करीब है, जिससे बड़े मालवाहक जहाजों की आवाजाही बाधित न हो,इस पुल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके नीचे से दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज गुजर सकता है।

देश के सबसे लंबे अटल ब्रिज पर एक तरफ से 250 रुपये टोल वसूला जाएगा। समुद्र के जिस हिस्से में यह पूल बनाया गया है, वहां राजहंस पक्षी (Flamingo) हर सर्दियों में आते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पुल के किनारे साउंड बैरियर लगाया गया है। साथ ही इसे बनाते समय ध्वनि प्रदूषण को कम करने का भी ध्यान रखा गया। MMRDAका दावा है कि पिछले साल राजहंस की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी।

यह सुनिश्चित करने के लिए एक व्यू बैरियर लगाया गया है कि कोई भी (BARC) इस पुल से भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की तस्वीरें या वीडियो न ले। इसके अलावा ऐसी लाइटें लगाई गई हैं जो सिर्फ पुल पर ही गिरती हैं और समुद्री जीवों को नुकसान नहीं पहुंचातीं। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर प्रतिदिन 70,000 से अधिक वाहनों का आवागमन होने की उम्मीद है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox