दुष्यंत चौटाला का उचाना दौरा: आढ़तियों को लेकर सरकार पर हमला, खेलों इंडिया में हरियाणा के साथ भेदभाव का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दुष्यंत चौटाला का उचाना दौरा: आढ़तियों को लेकर सरकार पर हमला, खेलों इंडिया में हरियाणा के साथ भेदभाव का आरोप

-खेलों इंडिया में हरियाणा के साथ भेदभाव का आरोप

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   पूर्व डिप्टी सीएम और उचाना विधायक दुष्यंत चौटाला ने उचाना हलके के दौरे के दौरान बड़ौदा और अन्य गांवों का दौरा किया और उचाना मंडी में लेबर शैड के नीचे लोगों को संबोधित किया। पत्रकार वार्ता में दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश सरकार पर आढ़तियों को लेकर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आढ़तियों के साथ मीटिंग करके आढ़त की दर 45 से 55 रुपए करने की घोषणा की थी, जो एक बड़ा झूठ है। उन्होंने यह भी कहा कि धान की परचेज नवंबर में शुरू होगी, लेकिन नवंबर तक अगली सरकार बन चुकी होगी। गेहूं की फसल में कमी के मामले में छूट देने की मांग भी की।

ओलंपिक खिलाड़ी और चुनावी राजनीति पर दुष्यंत चौटाला की टिप्पणी

दुष्यंत चौटाला ने ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली खिलाड़ी की सराहना की और कहा कि उन्हें सिल्वर मेडल लाने पर मिलने वाली सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने उचाना से चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जताई और विरोधियों पर शक जताया कि कहीं वे चुनावी मैदान छोड़कर न भाग जाएं।

हरियाणा के खेल योगदान की सराहना और खेलों इंडिया में भेदभाव का आरोप

दुष्यंत चौटाला ने हॉकी टीम के खिलाड़ियों और नीरज चोपड़ा को बधाई दी जिन्होंने भारत के लिए रजत और कांस्य पदक जीते। उन्होंने हरियाणा के खेलों में योगदान की सराहना की और कहा कि हरियाणा ने साबित किया है कि देश की 2 प्रतिशत आबादी वाला प्रदेश 100 प्रतिशत मेडल लेकर आता है। इसके साथ ही, दुष्यंत चौटाला ने खेलों इंडिया में हरियाणा के साथ भेदभाव का आरोप लगाया और कहा कि 40 प्रतिशत बजट एक प्रदेश को दिया गया जबकि मेडल जीतने वाले प्रदेश की बजट में कटौती की गई। उन्होंने खेलों इंडिया के बजट को मेडल के हिसाब से बांटने की मांग की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox