मानसी शर्मा/- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो बेटों ने अपनी मां के प्रेमी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। यह घटना अहिवारा इलाके की है, जहां महिला अपने पति से अलग होने के बाद बलविंदर नामक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
लिव-इन रिलेशनशिप से नाराज़ थे बेटे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला और बलविंदर के संबंधों से उसके बेटों में काफी समय से नाराजगी थी। बेटों को यह बात मंजूर नहीं थी कि उनकी मां किसी गैर-पुरुष के साथ बिना विवाह के रह रही है।
बलविंदर अक्सर महिला से मिलने उसके घर आता था, जिससे बेटों और उसके बीच कई बार विवाद हो चुका था।
विवाद ने ली हिंसक रूप, फावड़े से किया हमला
मंगलवार देर रात, एक बार फिर इसी विषय को लेकर घर में विवाद हुआ। गुस्से में आकर दोनों बेटों ने पास में रखे फावड़े से बलविंदर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
बलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद का प्रतीत होता है। मां के किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने को लेकर बेटों में लंबे समय से नाराजगी थी, जो अंततः इस जघन्य हत्या में बदल गई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि