दिल्ली-NCR में जाम का कहर: यमुना-आगरा एक्सप्रेसवे ठप, ट्रेनें भी लेट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली-NCR में जाम का कहर: यमुना-आगरा एक्सप्रेसवे ठप, ट्रेनें भी लेट

मानसी शर्मा/-   त्योहारों की धूम में डूबे दिल्ली-NCR की सड़कों पर भयंकर जाम लगा हुआ हैं। धनतेरस और दीपावली के ठीक पहले बढ़ती भीड़ ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह लकवा मार दिया है। यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा एक्सप्रेसवे से लेकर दिल्ली की आंतरिक सड़कों तक गाड़ियां रेंग रही हैं, जबकि ट्रेनें भी पैसेंजरों से ठसाठस भरी हुई हैं। सुबह से देर रात तक फैले इस महाजाम ने लाखों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बता दें, यह स्थिति त्योहारी खरीदारी, यात्रा और निर्माण कार्यों की वजह से बनी है, लेकिन प्रबंधन की कमी ने इसे और गंभीर बना दिया।
 जाम की चपेट में एक्सप्रेसवे

दरअसल, दिल्ली से आगरा और लखनऊ की ओर जाने वाले प्रमुख एक्सप्रेसवे इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक का सफर लगभग 1.5-2घंटे में पूरा होता है, लेकिन अब 4-5घंटे ले रहा है। टोल प्लाजा पर लंबी कतारें लगी हैं, जहां लेन अनुशासन की कमी से पूरी तरह अव्यवस्था फैल गई है। इसी तरह, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल पर 30मिनट से ज्यादा इंतजार कर रहे यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शिकायतें की हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दिखाते हैं कि IFFCO चौक, मूलचंद फ्लाईओवर और दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी लाइनों ने सड़कों को पार्किंग लॉट बना दिया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, पिछले तीन दिनों में जाम की शिकायतें 50%बढ़ गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ढाई घंटे के सफर में आधा घंटा लगना आम हो गया है, जिसकी शिकायतें पुलिस आयुक्त तक पहुंच चुकी हैं। उन्होंने सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिसमें अतिरिक्त ट्रैफिक वार्डन तैनात करना और वैकल्पिक रूट्स का सुझाव शामिल है।

दिल्ली की सड़कें ठप

दूसरी तरफ, दिल्ली की आंतरिक सड़कों पर स्थिति और भी खराब है। कनॉट प्लेस, करोल बाग, रोहिणी और द्वारका जैसे व्यावसायिक इलाकों में खरीदारी की भीड़ ने जाम को जन्म दिया है। DTC बसें या तो देरी से आ रही हैं या पैसेंजरों से खचाखच भरी हुई हैं। एक पैसेंजर ने बताया ‘एक बस का इंतजार 1-2घंटे हो गया, फिर भी जगह नहीं मिली।’

ट्रेनों की स्थिति भी चिंताजनक है। नई दिल्ली, आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म्स पैसेंजरों से भरे पड़े हैं। दीपावली की होम ट्रिप के लिए आने वाली स्पेशल ट्रेनें भी फुल हैं, जिससे स्टेशन पर घंटों का इंतजार हो रहा है। रेलवे ने अतिरिक्त कोच जोड़ने की कोशिश की है, लेकिन मांग इतनी ज्यादा है कि राहत सीमित है।

त्योहारी सीजन और इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियां

इस महाजाम के पीछे कई वजहें हैं। सबसे बड़ी है दीपावली से पहले की खरीदारी और यात्रा का दबाव। दिल्ली-NCR में करोड़ों लोग बाजारों में उमड़ पड़े हैं, जबकि एक्सप्रेसवे पर आगरा, मथुरा और लखनऊ की ओर जाने वाले पर्यटक और रिश्तेदारों की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा, डबल ट्रीटमेंट प्लांट  और अन्य निर्माण कार्यों ने कई सड़कों को संकुचित कर दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox