दिल्ली हाट में तीज महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली हाट में तीज महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ

अनीशा चौहान/-  तीन दिवसीय तीज महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ आज दिल्ली हाट, पीतमपुरा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कला, संस्कृति, भाषा व पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। यह महोत्सव 25 से 27 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है और इसे राजधानी दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान, महिला भागीदारी और लोक परंपराओं का उत्सव कहा जा रहा है।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली की महिला सांसद भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि “संसद सत्र के बीच मेरी बहनों का यहां आना मेरे लिए गर्व की बात है।” उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा और महिला सांसदों की उपस्थिति ने तीज महोत्सव की शोभा कई गुना बढ़ा दी है।

भव्य आयोजन, संस्कृति और सशक्तिकरण का संगम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि महिला गरिमा, सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस आयोजन को केवल उत्सव न मानें, बल्कि इसे एक सांस्कृतिक आंदोलन के रूप में लें और पूरे उत्साह से भाग लें।

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इस बार तीज महोत्सव को न केवल सांस्कृतिक, बल्कि रचनात्मकता, उद्यमिता और सामाजिक भागीदारी का रूप दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह से नि:शुल्क है ताकि सभी वर्गों की महिलाएं इसमें शामिल हो सकें। उन्होंने कहा, “दिल्ली अब केवल प्रशासनिक राजधानी नहीं, सांस्कृतिक राजधानी भी बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है।”

100 से अधिक स्टॉल, महिलाओं की भागीदारी को मंच
महोत्सव के दौरान 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें से 80 स्टॉल पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों पर केंद्रित हैं। वहीं 25 स्टॉल भारतीय व्यंजनों की विविधता को दर्शाते हैं। ये स्टॉल मुख्यतः महिला उद्यमियों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जहां विशेष छूट भी दी जा रही है। यह पहल महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

पारंपरिक रंगों को आधुनिक स्पर्श
महिलाओं और परिवारों के लिए महोत्सव में कई रचनात्मक गतिविधियाँ भी शामिल की गई हैं, जैसे – मेहंदी प्रतियोगिता, बिंदी सजावट, रंगोली, सेल्फी पॉइंट्स, पारंपरिक झूले और बच्चों के लिए किड्स ज़ोन। बच्चों के लिए स्टोरी टेलिंग, मैजिक शो और रचनात्मक खेलों का आयोजन किया गया है, जिससे यह आयोजन पूरे परिवार के लिए मनोरंजन और संस्कृति का संगम बन जाए।

प्रतियोगिताओं में भी मिलेगा मंच और इनाम
तीज महोत्सव के अंतर्गत तीज क्विज प्रतियोगिता और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹3000, द्वितीय ₹2000 और तृतीय ₹1500 के नकद इनाम दिए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच देना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox