नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- देश भर में कोविड के मामलों में गिरावट और सामान्य गतिविधियों के फिर से शुरू होने के बीच दिल्ली सरकार की मुफ्त तीर्थयात्रा सुविधा वाली‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’भी फरवरी के मध्य से फिर से शुरू होने की संभावना है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस योजना को जनवरी में कोविड मामलों में वृद्धि के बीच रोक दिया गया था। व्यवधान के परिणामस्वरूप, 7 जनवरी को तमिलनाडु के वेलंकन्नी में‘बेसिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ हेल्थ’के लिए निर्धारित तीर्थयात्रियों की एक ट्रेन भी रद्द कर दी गई थी।
दिल्ली सरकार की तीर्थ यात्रा विकास समिति के अध्यक्ष कमल बंसल ने कहा,‘‘कोरोना वायरस के मामलों की संख्या तेजी से कम हो रही है और मंदिर अब खुल गए हैं। हमने रेलवे अधिकारियों से बात कर 10 फरवरी के बाद ट्रेनों के संचालन की मांग की है।‘‘ बंसल ने कहा कि अधिकतर वरिष्ठ नागरिकों ने द्वारकाधीश और रामेश्वरम जैसे धार्मिक स्थलों की तीर्थयात्रा करने की इच्छा जतायी है, जहां मंदिर आगंतुकों के लिए खुले हैं। श्री बंसल ने कहा कि योजना के तहत जनवरी में विभिन्न तीर्थ स्थलों के लिए 11 यात्राओं की योजना बनाई गई थी, लेकिन कोविड 19 की तीसरी लहर के कारण ऐसा नहीं हो सका।


More Stories
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
ICC वनडे रैंकिंग में चमके रोहित, विराट और शुभमन गिल
सिक्किम में हुए एक सुरंग हादसे ने ली 12 मजदूरों की मौत, 13 अभी भी लापता!
हथियार मामले का घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा!
”हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस में BRG धावकों का दमदार प्रदर्शन”
विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने उजवा गाँव में चलाया वृक्षारोपण महाअभियान