दिल्ली शिक्षा मॉडल पर कांग्रेस का आरोप, शिक्षा मंत्री लंदन में कर रही लोगों भ्रमित,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली शिक्षा मॉडल पर कांग्रेस का आरोप, शिक्षा मंत्री लंदन में कर रही लोगों भ्रमित,

-कांग्रेस बोली- सरकारी स्कूलों में गिरा शिक्षा का स्तर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आतिशी पर लंदन जाकर दिल्ली के शिक्षा मॉडल का बखान करने के मामले में लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन व पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि आप सरकार ने नौ वर्षों में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने की दिशा में एक भी कदम नहीं उठाया है। इसका उदाहरण नीट परीक्षा के वर्तमान नतीजे हैं। इनमें 39000 हजार छात्रों में से दिल्ली के सरकारी स्कूलों के सिर्फ 1000 छात्र ही पास हुए है, जबकि 38000 छात्र प्राइवेट स्कूलों के हैं।
                 पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में अनिल भारद्वाज ने कहा कि वर्ष 2014 के अनुपात में इस साल सरकारी स्कूलों में 10वीं कक्षा के परिणाम में 13 प्रतिशत की कमी आई है। यह आप सरकार की बदहाल शिक्षा मॉडल का ही नतीजा है कि जहां 2014 में दसवीं के छात्र 1,80,203 थे वह 2019 में घटकर 1,66167 रह गए। वहीं बाहरवीं के छात्रों में लगभग 36000 की कमी आई है। दरअसल 1030 सरकारी स्कूलों में घटते परिणामों का मुख्य कारण उनमें 58 प्रतिशत प्रिंसिपल, 33-34 प्रतिशत अध्यापक और 40-42 प्रतिशत वाइस प्रिंसिपल की कमी है। 22000 गेस्ट टीचरों के कंधों पर शिक्षा व्यवस्था टिकी है और उनको वर्ष 2014 में पक्का करने का वादा करने के बावजूद केजरीवाल सरकार ने अभी तक पक्का नहीं किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox