दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

-संवेदनशील बूथों पर तैनात रहेगी कैमरे से लैस पीसीआर,

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान वाले दिन दिल्ली पुलिस सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। दिल्ली पुलिस, अर्द्धसैनिक बल व होम गार्ड के अलावा अब दिल्ली पुलिस ने पीसीआर वैन को भी सुरक्षा में तैनात किया है। संवेदनशील पुलिस स्टेशन लोकशन (परिसर) (पीएसएल) पर पीसीआर वैन का ठहराव होगा, जबकि अन्य पुलिस स्टेशन में पीएसएल के एरिया में पीसीआर वैन पेट्रोलिंग करती रहेंगी। पीएसएल के चारों तरफ आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों ने पीएसएल पर नजर रखना शुरू कर दिया है।

दिल्ली पुलिस की पीसीआर यूनिट के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि सभी पीसीआर वैन को विस चुनावों की सुरक्षा में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील व अति संवेदनशील पीएसएल  पर पीसीआर वैन का एक प्वाइंट बनाया जाएगा और पीसीआर वैन उस पाइंट पर खड़ी रहेगी। बाकी पीएसएल पर पीसीआर वैन चारों तरफ घूमती रहेंगी। ये पीसीआर वैन कॉल भी अटेंड करेंगी। पीसीआर वैन की लोकेशन ली जाएगी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरी दिल्ली में 471 संवेदनशील व अति संवेदनशील पीएसएल हैं।

मतदान केंद्रों की सुरक्षा की दृष्टि से उठाए गए कदम
पोलिंग स्टेशन में आने वाले सभी मतदाताओं की 100 प्रतिशत फिजिकल चेकिंग होगी।
सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
सीसीटीवी कैमरे पीएसएल के बाहर व अंदर, कंट्रोल रूम व मॉनिटरिंग कमरे में लगाए गए हैं। मतदान करने वाले लोगों को छोड़कर अन्य लोगों को पीएसएल से 200 मीटर दूर रखा जाएगा। जिस पीएसएल में 1300 से ज्यादा मतदाता हैं वहां अतिरिक्त पोलिंग स्टाफ की व्यवस्था की गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox