दिल्ली के विकास के लिए चाहिए डबल इंजन की सरकार- पीएम मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के विकास के लिए चाहिए डबल इंजन की सरकार- पीएम मोदी

-पीएम मोदी ने द्वारका रैली में किया आप व कांग्रेस पर का वार -बोल-’शाही परिवार ने किया राष्ट्रपति का अपमान, कांग्रेस और आप-दा अहंकार की पराकाष्ठा की प्रतीक’

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने प्रचार में अपना पूरा जोर लगा दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आम आदमी पार्टी पर जमकर हमले किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वोटिंग में बस पांच दिन बचे हैं। दिल वालों की दिल्ली ने ठान लिया है, आप-दा वालों को भगाना है। इस बार भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाना है।

दिल्ली को चाहिए डबल इंजन वाली सरकार
भाजपा दिल्ली को जितना आधुनिक बनाना चाहती है, उसकी एक झलक यहां द्वारका में दिखती है। केंद्र सरकार ने यहां भव्य यशोभूमि का निर्माण करवाया, यशोभूमि की वजह से यहां द्वारका, दिल्ली के हजारों नौजवानों को रोजगार मिला है, यहां लोगों का व्यापार बढ़ा है। आने वाले समय में ये पूरा क्षेत्र एक प्रकार से स्मार्ट शहर होगा। दिल्ली को केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन वाली सरकार चाहिए। आपने पहले कितने ही साल कांग्रेस को देखा, फिर दिल्ली पर आप-दा वालों ने कब्जा कर लिया। आपने मुझे देश की सेवा करने का बार-बार अवसर दिया है, अब आप मुझे डबल इंजन सरकार बनाकर दिल्ली की भी सेवा करने का मौका दें।

आप-दा वालों ने भ्रष्टाचार कर दिल्ली का पैसा लूटा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आप-दा वालों ने दिल्ली को अपनी राजनीति चमकाने का एटीएम बना दिया है। आप-दा वालों ने दिल्ली का पैसा निचोड़ लिया है, लूट लिया है। दिल्ली में घोटाले करके ये आप-दा वाले कालेधन से देश के दूसरे राज्यों में राजनीति चमकाते हैं। दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए, ताकि मिलजुल कर दिल्ली की हर बड़ी समस्या का समाधान हो। हमें मिलकर दिल्ली को लूट और झूठ की आप-दा से मुक्त कराना है।

11 साल से आप-दा कर रही लड़ाई
बीते 11 साल में आप-दा ने सबके साथ लड़ाई-झगड़ा ही किया है। ये केंद्र सरकार से लड़ते हैं, ये हरियाणा वालों के साथ लड़ते हैं, ये यूपी वालों के साथ लड़ते हैं, ये केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने देते हैं। अगर दिल्ली में यही आप-दा वाले ही रहे, तो दिल्ली विकास में पीछे रह जाएगी और बर्बाद होती जाएगी।

मेरा सपना हर गरीब का हो पक्का घर
पीएम मोदी ने कहा कि मेरा अपना तो कोई घर नहीं है, लेकिन मेरा सपना है कि मैं हर गरीब को पक्का घर दूं। लेकिन यहां की आप-दा सरकार पूरी ताकत से जुटी हुई है कि आपको पक्के घर न मिल पाएं। ये टीवी पर, अखबारों में, सड़कों के किनारे अपने चेहरे चमकाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं, लेकिन आपकी गली, नाली, सीवर, सड़क, पाइपलाइन… इनको बनाने के लिए आप-दा वाले पैसा नहीं देते।

कांग्रेस के शाही परिवार ने किया राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान
कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा है। आज हमारी सम्मानीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के विजन के बारे में बताया। हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है। कांग्रेस और आप-दा दोनों अहंकार की पराकाष्ठा के प्रतीक हैं। ये आप-दा वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं। तो वहीं कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox