
मानसी शर्मा / नई दिल्ली /- दिल्ली में ऑटो टैक्सी से सफर करना महंगा हो जाएगा दिल्ली सरकार ने सीएनजी की बढ़ती कीमतों को आधार बनाकर किराए में बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है जल्दी किसी अधिसूचना जारी होगी जिसके बाद ऑटो काली पीली टैक्सी और इकनोमिक टैक्सी के किराए की नई दरें लागू हो जाएंगी ।
ऑटो से शुरुआत के डेढ़ किलोमीटर का किराया 25 से बढ़कर ₹30 कर दिया गया है जबकि टैक्सी से ₹25 की जगह ₹40 देने होंगे यानी ऑटो में सफर करने पर प्रति किलोमीटर डेढ़ रुपया अधिक किराया देना होगा ऐसी टैक्सी से ₹4 और एसी टैक्सी से सफर पर ₹3 प्रति किलोमीटर किराया बढ़ा दिया गया है ।
13 सदस्य समिति बनाई गई थी : इससे पहले दिसंबर 2020 में ऑटो के किराए में बढ़ोतरी की गई थी लेकिन लगातार बढ़ रही सीएनजी की कीमतों को लेकर ऑटो यूनियन हड़ताल पर चली गई थी 18 अप्रैल को हुई हड़ताल के बाद सरकार ने 13 सदस्य समिति गठित की थी जिसके सुझाव पर अब किराए में बढ़ोतरी की गई है।
यूनियनों का तर्क : आपका अपना ऑटो टैक्सी यूनियन के महासचिव उपेंद्र सिंह ने कहा हम सुनिश्चित किराए की सभी टैक्सी चालक मीटर से चले और निर्धारित दरों से ही किराया ले वही दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महामंत्री राजेश सोनी ने कहा सरकार के इस फैसले से बड़ी संख्या में सवारी एप अधिकतर टैक्सी सेवा की ओर शिफ्ट हो जाएंगी हमारी मांग थी कि सरकार किराए की दरों में वृद्धि ना कर सीएनजी पर सब्सिडी दे इस फैसले से कोई बड़ा लाभ नहीं होगा लेकिन हम सुनिश्चित कराएंगे की सभी ऑटो और टैक्सी मीटर से चले ।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”