दिल्ली में सफाई पर स्वाति मालीवाल का तीखा हमला, केजरीवाल के घर के बाहर फेंका कूड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में सफाई पर स्वाति मालीवाल का तीखा हमला, केजरीवाल के घर के बाहर फेंका कूड़ा

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आज विकासपुरी से 3 गाड़ियों में कूड़ा भरकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पहुंचकर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। स्वाति मालीवाल का कहना था कि दिल्ली सरकार सफाई व्यवस्था में पूरी तरह से विफल रही है, और इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।

स्वाति मालीवाल ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा, “दिल्ली में सफाई व्यवस्था के हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले में कूड़े का ढेर लगा है और दिल्ली सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। अगर दिल्ली में सफाई का काम सही तरीके से किया जाता तो मुझे ये कदम उठाने की जरूरत नहीं पड़ती।” उन्होंने कहा कि अब वह कूड़ा अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर फेंकने जा रही हैं, ताकि उन्हें यह महसूस हो सके कि सफाई व्यवस्था का क्या हाल है।

स्वाति मालीवाल के इस कदम से दिल्ली की राजनीति में हलचल मच गई है। दिल्ली में सफाई व्यवस्था पर लंबे समय से सवाल उठाए जा रहे हैं, और स्वाति मालीवाल ने इस प्रदर्शन के जरिए दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। इसके बाद पुलिस ने स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया और उन्हें घटनास्थल से हटा दिया।

स्वाति मालीवाल ने साफ किया कि यह प्रदर्शन दिल्ली के लोगों के लिए किया गया है, जो रोज़ सफाई की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उनका कहना था कि यह कदम उन वादों का जवाब है जो दिल्ली सरकार ने 10 साल पहले दिए थे, लेकिन अब तक पूरे नहीं हो पाए। अब देखना यह होगा कि स्वाति मालीवाल के इस विरोध प्रदर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या यह घटना दिल्ली सरकार के लिए किसी बड़े राजनीतिक सवाल का रूप लेती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox