दिल्ली में संपन्न हुई भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम की चयन प्रतियोगिता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में एवं दिल्ली बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम (पुरुष एवं महिला वर्ग) के चयन हेतु दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता (ट्रायल) का आयोजन विकासपुरी, दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चयन प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 200 पुरुष व महिला बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
चयन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चयनित पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम का प्रतिनिधित्व आने वाली अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में करेंगे, जो भारत, नेपाल, मलेशिया और श्रीलंका में आयोजित होंगी। यह चयन देश के लिए गौरव का विषय है क्योंकि ये खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर भारत का परचम लहराने जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मिले खिलाड़ी
चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सभी बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम की ओर से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि युवाओं की यह प्रतिभा देश का नाम रोशन करेगी।

महासंघ और चयन समिति के अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के महासचिव वाई. राजा राव, संरक्षक जे. पी. व्यास, संयुक्त सचिव गौरी शंकर, शौकत अली मंसूरी, दिल्ली बॉल बैडमिंटन संघ के अनूप कुमार और विजय गौड़ उपस्थित रहे। चयन समिति के चेयरमैन वीरभद्र राव (तेलंगाना) तथा सदस्य बाबू रेड्डी (कर्नाटक), गौरी शंकर (बिहार) और लक्ष्मीकांत शर्मा (राजस्थान) ने चयन प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox