दिल्ली में भारी बारिश से कालकाजी में दर्दनाक हादसा, पेड़ गिरने से एक युवक की मौत, सियासत गरमाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में भारी बारिश से कालकाजी में दर्दनाक हादसा, पेड़ गिरने से एक युवक की मौत, सियासत गरमाई

राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश से जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच दक्षिण दिल्ली के कालकाजी इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बीच सड़क पर एक विशाल पेड़ गिर गया। इस हादसे में एक बाइक और कार इसकी चपेट में आ गए। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण कालकाजी में हंसराज सेठी मार्ग पर एक बड़ा पेड़ अचानक गिर पड़ा। इसकी चपेट में गुजर रहा बाइक सवार युवक मौके पर ही दम तोड़ गया, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेड़ के नीचे एक कार भी आ गई, जिससे वाहन को भारी नुकसान पहुंचा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाने का काम शुरू किया।

हादसे पर सियासत तेज
कालकाजी की इस घटना को लेकर दिल्ली में सियासत भी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर कहा, “हंसराज सेठी मार्ग पर बरसात में पेड़ गिरने से एक युवा की मौत हो गई और एक लड़की अपनी ज़िंदगी के लिए लड़ रही है। इस बरसात में भाजपा की नाकामी की वजह से कई दिल्ली वाले अपनी जान गंवा चुके हैं। इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा? मुख्यमंत्री को तुरंत प्रभाव से PWD मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox