दिल्ली में बीएस-3 व बीएस-4 गाड़ियों को चलाने पर लगी रोक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बीएस-3 व बीएस-4 गाड़ियों को चलाने पर लगी रोक

-पर्यावरण प्रदुषण को लेकर दिल्ली में पेट्रोल की बीएस-3 और डीजल की बीएस-4 गाड़ियों को चलाने पर लगी रोक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली में पर्यावरण प्रदुषण को लेकर लगातार बिगड़ रहे हालात पर दिल्ली सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने दिल्ली की खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल चार पहिया वाहनों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को प्रतिकूल मौसम संबंधी स्थितियों-शांत हवा और कम तापमान के चलते गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। प्रदूषण के मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से जुड़े इलाकों को अधिक सख्ती के साथ प्रदूषण रोधी उपायों को लागू करने का निर्देश दिया है।
               परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर प्रतिबंध तुरंत प्रभाव से लागू होगा, क्योंकि वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। हम पर्यावरण विभाग के साथ स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल वीरवार तक प्रतिबंध रहने की संभावना है। अगर हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है, तो 12 जनवरी से पहले भी प्रतिबंध हटाया जा सकता है। इससे 5 लाख से अधिक कार चालक प्रभावित होंगे। नियम तोड़ने पर 20 हजार का चालान कटेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox