दिल्ली में बड़ा हादसा टला: सब्जी मंडी में इमारत गिरने पर पुलिस ने बचाया 22 लोगों को

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बड़ा हादसा टला: सब्जी मंडी में इमारत गिरने पर पुलिस ने बचाया 22 लोगों को

-चार मंजिला जर्जर इमारत गिरी -एनडीआरएफ की संयुक्त कार्रवाई से सभी लोग सुरक्षित

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली के सब्जी मंडी क्षेत्र की पंजाबी बस्ती में 08/09 सितंबर की मध्य रात्रि करीब 3:00 बजे एक चार मंजिला जर्जर इमारत ढह गई। इस घटना में बड़ी जनहानि की आशंका थी, लेकिन दिल्ली पुलिस की तत्परता और सभी संबंधित एजेंसियों की समन्वित कार्रवाई ने एक बड़ा हादसा टाल दिया। मलबे में फंसे सभी 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

उत्तरी जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने मामले के संदर्भ में बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन को त्वरित पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, तभी थाना प्रभारी निरीक्षक बनवारी लाल के नेतृत्व में तत्काल एक टीम घटनास्थल पर पहुँची। इस टीम में निरीक्षक मनु देव (एटीओ), हेड कांस्टेबल दीपक, हेड कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल साहिल, कांस्टेबल लालचंद और कांस्टेबल शुभम शामिल थे।

जाँच में पता चला कि यह हादसा मकान, पंजाबी बस्ती, बूटा सिंह गुरुद्वारा के पास हुआ था। इमारत के मलबे में 20-22 लोगों के फंसे होने की संभावना जताई गई।
गिरी हुई इमारत के साथ-साथ आस-पास की दो अन्य इमारतों के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें रहने वाले लोग कुछ समय के लिए फँस गए थे। संकरी गली में खड़ी कई मोटरसाइकिलें और एक कार को भी नुकसान पहुँचा है।

गौरतलब है कि गिरी हुई इमारत पहले से ही खाली थी और स्थानीय पुलिस द्वारा इसकी जर्जर स्थिति की सूचना पहले ही एमसीडी को दी गई थी। त्वरित कार्रवाई ने यह सिद्ध किया कि दिल्ली पुलिस आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox