
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कुख्यात अपराधी संदीप उर्फ बिट्टू (उम्र 33 वर्ष) को अवैध देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि, यह कार्रवाई एसीपी नजफगढ़ श्री महेश नारायण सिंह और एसएचओ/बीएचडी नगर इंस्पेक्टर बलराम सिंह के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी:
2 सितंबर को थाना बीएचडी नगर में तैनात कांस्टेबल राकेश और कांस्टेबल केसंग भूटिया क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। गुप्त सूचना के आधार पर, उन्होंने झारोदा कलां स्थित दिचाओं रोड के पास खेतों में छापा मारा। थोड़ी देर पीछा करने के बाद टीम ने संदीप उर्फ बिट्टू को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल (कट्टा) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थाना बाबा हरिदास नगर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी संदीप उर्फ बिट्टू पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वह इलाके का कुख्यात बदमाश माना जाता है। आरोपी को विधिसम्मत गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।





More Stories
दिल्ली प्रदूषण: ‘पंजाब में पुलिस वाले जला रहे हैं पराली’, पर्यावरण मंत्री सिरसा का AAP पर आरोप
1984 सिख विरोधी दंगों के 42 साल बाद भी इंसाफ का इंतजार, तिलक विहार में आज भी जिंदा हैं जख्म
जौहार की संस्कृति उत्तराखण्ड की आत्मा है : दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी
दिल्ली में गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; लंबित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह
कपासहेड़ा के मोहित यादव ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक