दिल्ली में दोगुने हुए ओमिक्रॉन के मरीज, एक दिन में 10 और नए मरीज मिले

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में दोगुने हुए ओमिक्रॉन के मरीज, एक दिन में 10 और नए मरीज मिले

-सरकार ने कहा स्थिति नियन्त्रण में, ठीक हो रहे ओमिक्रॉन के मरीज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर बुलेटिन जारी किया। इसमें उन्होंने बताया दिल्ली में ओमिक्रॉन के 10 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद राजधानी में इस वैरिएंट के कुल मरीजों की संख्या 20 हो गई है। हालांकि इसमें सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि कुल 20 ओमिक्रॉन संक्रमितों में से 10 ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
                  दिल्ली में गुरुवार को दो और ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 हो चुकी है। इनमें से एक मरीज को छुट्टी मिल चुकी है। जबकि बाकी नौ मरीज लोकनायक अस्पताल में भर्ती हैं। राजधानी में पहला ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज बीते पांच दिसंबर को मिला था। तब से अब तक 10 दिन में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में 10 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
                  गुरुवार को अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि उनके यहां अभी तक 40 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इसलिए बिस्तरों की संख्या भी अब बढ़ाकर 100 करनी पड़ी है। 10 में से दो ओमिक्रॉन मरीज विदेश यात्रा पर नहीं गए थे। यह दोनों दिल्ली में ही संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए। जानकारी मिली है कि एक से 15 दिसंबर के बीच नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 74 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इन सभी मरीजों को लोकनायक अस्पताल या फिर मैक्स स्मार्ट अस्पताल में भर्ती किया गया है। 74 में से अब तक करीब 35 लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है जिनमें से 10 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। इससे पहले बीते बुधवार को भी दो ओमिक्रॉन संक्रमित मिले थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox