दिल्ली में कारोबारी की हत्या की गुत्थी सुलझी, दो आरोपियों को दबोचा 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में कारोबारी की हत्या की गुत्थी सुलझी, दो आरोपियों को दबोचा 

-मेट्रो के स्मार्ट कार्ड के सहारे पुलिस ने आरोपी को दबोचा, एक आरोपी बताया जा रहा नाबालिग, पुलिस कर रही उम्र की जांच
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- रविवार सुबह सिविल लाइंस में 76 वर्षीय कारोबारी राम किशोर अग्रवाल की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हत्या की वारदात में शामिल दो आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मेट्रो के स्मार्ट कार्ड के सहारे पुलिस ने आरोपी को दबोचा है। घटना के समय कारोबारी कोठी के ग्राउंड फ्लोर स्थित कमरे में सो रहे थे। वारदात का खुलासा करने के लिए सात टीमों के अलावा क्राइम ब्रांच एवं स्पेशल सेल की टीमें भी लगी हुईं थी।
            दिल्ली पुलिस ने सिविल लाइंस इलाके में बुजुर्ग कारोबारी की हत्या में शामिल दो आरोपियों को मंगलवार शाम को दबोच लिया है। दोनों के उम्र की जांच की जा रही है। साथ ही हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ चल रही है। जांच में सामने आया था कि शनिवार रात दस बजे दोनों शख्स बाइक से आए। उन्होंने बुजुर्ग के घर के सामने बाइक खड़ी कर दी और आईसक्रीम खाने लगे। थोड़ी देर बाद एक युवक युवती बुजुर्ग के घर में गए, जिन्हें देखकर दोनों शख्स लौट गए।
               सीसीटीवी की फुटेज में सामने आया कि दोनों आरोपी सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन पर गए। वहां से मेट्रो ट्रेन से ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन गए। फिर लौटकर नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से बाहर आए। इसके बाद मेट्रो से समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन से बाहर निकल कर ऑटो से घर के लिए रवाना हो गये। नाबालिग के स्मार्ट कार्ड की जांच से मालूम हुआ है कि वह 29 मार्च को भी बुजुर्ग के घर की रेकी करने के लिए आया था। इसके बाद वह चला गया लेकिन वारदात को अंजाम नहीं दिया। पुलिस वारदात की वजह एवं इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।
              पुलिस ने फुटेज में पाया कि एक शख्स स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर रहा है। इसके बाद स्मार्ट कार्ड की जानकारी डीएमआरसी से लेकर उसका यात्रा विवरण ले लिया। एक नाबालिग ने मंगलवार को इसी कार्ड का प्रयोग विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर किया। यह जानकारी पुलिस को मिल गई। इसी दौरान नाबालिग राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकला तो वहां मौजूद मेट्रो पुलिस ने दबोच लिया। जांच में पता चला कि नाबालिग बजीराबाद का रहने वाला है। फिर इसकी निशानदेही पर मुकुंदपुर से क्राइम ब्रांच ने दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox