नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के बाद अब कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में उदित राज के बयान और आप-कांग्रेस गठबंधन को लेकर नाराजगी जाहिर की गई है। हालांकि लवली के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस के समक्ष असहज स्थिति बनी हुई है। हालांकि, कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार आप को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि आप के साथ हमारा गठबंधन जारी रहना बेहद अपमानजनक है, क्योंकि पिछले सात वर्षों में आप कई घोटालों में शामिल रही है।
आप के शीर्ष तीन नेता अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में हैं। आप पर दिल्ली में शराब घोटाला और दिल्ली जल बोर्ड घोटाला जैसे कई मुद्दों पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।
कांग्रेस के पूर्व विधायक नसीब सिंह ने पत्र में लिखा कि आज आपने देवेंद्र यादव को डीपीसीसी प्रमुख नियुक्त किया है। उन्होंने एआईसीसी (पंजाब प्रभारी) के रूप में पंजाब में अरविंद केजरीवाल के झूठे एजेंडे पर हमला करने के लिए एक अभियान चलाया है। आज दिल्ली में उन्हें आप और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा और समर्थन करने का काम सौंपा जाएगा। पार्टी में हाल ही में हुए घटनाक्रम से बेहद दुखी और अपमानित होकर मैं पार्टी से इस्तीफा देता हूं।
दरअसल, अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से 28 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले शीला सरकार में 12 साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने टिकट न मिलने पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।



More Stories
विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने उजवा गाँव में चलाया वृक्षारोपण महाअभियान
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
एनएचआरडीएफ के पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का समापन, 10 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!