दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तैयारियां फिर हुई तेज, केंद्र ने वार्ड परिसीमन की तरफ बढ़ाये कदम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तैयारियां फिर हुई तेज, केंद्र ने वार्ड परिसीमन की तरफ बढ़ाये कदम

-वार्ड परिसीमन के लिए आयोग गठित, विजय देव होंगे अध्यक्ष, चार महीने में करेगा अपनी रिपोर्ट पेश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली में एकबार फिर एमसीडी चुनावों को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में नगर निगम वार्ड के परिसीमन के लिए तीन सदस्यीय आयोग का गठन कर दिया है। एमसीडी द्वारा शनिवार एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है। इस कवायद से दिल्ली में नगर निगम चुनाव का मार्ग प्रशस्त होगा, जो हाल में तीन निगमों के एकीकरण के बाद पहला चुनाव होगा।
               दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक बयान में कहा कि दिल्ली नगर निगम अधिनियम 1957 की धारा 3, 3 ए एवं 5 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निगम वार्ड के परिसीमन एवं उससे जुड़े अन्य कार्यों में केंद्र सरकार की सहायता के लिए परिसीमन आयोग का गठन कर दिया है। बयान में कहा गया है कि एमसीडी वार्ड के परिसीमन के लिए गठित आयोग में तीन सदस्य होंगे। दिल्‍ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त विजय कुमार देव को इस आयोग का अध्यक्ष नियुक्‍त किया गया है।
             इसमें कहा गया है कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव पंकज कुमार सिंह और दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रणधीर सहाय इस परिसीमन आयोग के सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। यह आयोग अपने गठन के चार महीने में अपनी रिपोर्ट पेश करेगा।
             आईएएस अधिकारियों-अश्विनी कुमार और ज्ञानेश भारती ने क्रमशः एकीकृत दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी और आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था और इस तरह 22 मई को एकीकृत दिल्ली नगर निगम औपचारिक रूप से अस्तित्व में आ गया था।
             गौरतलब है कि 1958 में स्थापित पूर्ववर्ती एमसीडी को 2012 में मुख्यमंत्री के रूप में शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान तीन भागों में विभाजित कर दिया गया था। हाल ही में तीनों नगर निगमों – उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों को मिलाकर इसे फिर से एक कर दिया गया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox