दिल्ली में आम आदमी पार्टी को झटका, ’झाड़ू’ छोड़ कई नेता भाजपा में शामिल,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को झटका, ’झाड़ू’ छोड़ कई नेता भाजपा में शामिल,

-टाइटलर और चंद्रकांता ने भी थामा कमल

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। रविवार को राजेंद्र नगर, करोल बाग और नांगलोई विधानसभा क्षेत्रों के बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा 500 से अधिक युवा और महिला वॉलंटियर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
          भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से विजय टाइटलर और डॉ. चंद्रकांता थे। माना जाता है कि राजेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र से राज्यसभा सदस्य व इलाके के पूर्व विधायक राघव चड्ढा और उपचुनाव में दुर्गेश पाठक की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा देव नगर एमसीडी चुनाव में पार्षद प्रत्याशी रही ज्योति बडिवाल और अमरजीत सिंह ने भाजपा का दामन थामा।

 इसके अलावा नांगलोई में महिला सशक्तिकरण अभियान से जुड़ी भारती रछौया, आम आदमी पार्टी यूथ विंग के संयुक्त सचिव अक्षय कुमार, राजबीर, हेमराज राठौड़, पांडव नगर के शाह आलम, वॉलेंटियर किशन कुमार समेत पांच सौ लोगों ने भाजपा की सदस्यता हासिल की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, महामंत्री योगेन्द्र चांदोलिया, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने पार्टी के नए सदस्यों को पार्टी के रंग का पटका एवं माला पहनाई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox