
मानसी शर्मा /- दो दिन के ब्रेक के बाद राजधानी दिल्ली में आज सूरज की तपिश से राहत मिलने वाली है। राजधानी दिल्ली में आज बारिश के आसार जताए गए है। साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ल-एनसीआर समते देश के 10 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में हल्की से माध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लिए तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर में आज पहले चरण की वोटिंग होनी हैं. राज्य में हल्की बारिश के बीच लोग वोट डालेंगे। विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी की भी संभावना है।
इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को जम्मू कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, कर्नाटक के अंदर के कुछ हिस्से, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पर्यावरण के स्तर में होगा सुधार
यह बारिश न सिर्फ़ तापमान में कमी लाएगी बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद हो सकती है, हालांकि ट्रैफिक और अन्य दैनिक गतिविधियों पर इसका असर पड़ने की संभावना है। लोगों को अपनी यात्रा और दैनिक कार्यक्रमों को इस मौसम परिवर्तन के अनुसार समायोजित करना चाहिए।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा
मुख्यमंत्री धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात